ददरी मेले में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

तीन हजार लोगों में निःशुल्क चेकअप के पश्चात दवाइयां हुई वितरित
बलिया। जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत कुमार के देखरेख में ददरी मेले में स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगाया गया।

इस शिविर के माध्यम से लगभग तीन हजार लोगों को निःशुल्क चेकअप करने के बाद दवाइयां दी गई। इसके अलावा आए हुए दुकानदारों का भी दवा निःशुल्क मुहैया कराया गया है। इस शिविर में मुख्य तौर से डॉ मोहम्मद आसिफ अली, आयुष चिकित्सक जितेंद्र बहादुर सिंह, फार्मासिस्ट उदय शंकर मिश्र, वार्ड बॉय शारदानंद मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी