भ्रष्टाचार को सिंचित कर फैलाया जा रहा इस सरकार में: प्रदीप तिवारी
"आओ चले बूथ करे चौपाल और बूथ को जिताये सपा सरकार बनाये" यात्रा पर निकले लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँचे बलिया बलिया। समाजवादी पार्टी की सरकार जब 2012 में मा. अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में बनी तो पार्टी द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में किये गए सभी वादों को पूरा किया गया। यह समाजवादी पार्टी की विश्वसनीयता है। हम जो कहते है वह करते है। वही वर्तमान सत्ताधारी लोग राजनीति में झूठ की तिजारत और जुमलों की खेती करते है। जब हम विकास की बात करते है, रोजगार की बात करते है, महगाई की बात करते है, किसान की बात करते है, युवा की बात करते है, महिला सुरक्षा की बात करते है तो झूठ और जुमले वाले लोग समाज को बांटने वाली बात कहते है। लेकिन इस बार प्रदेश की जनता इन्हें जान और पहचान गई है इनका सफाया होना निश्चित है। उक्त बातें समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने स्थानीय एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। प्रेस के सवालों का जबाब देते हुए उन्हों ने कहा कि सरकारी सम्पतियों को कौड़ी के मोल बेचने वाले लोग पूंजीपतियों के हाथों के कठपुतली है। अब इनका मन इतना बढ़ ...