इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख फिर आगे बढ़ी


अब 31 दिसंबर तक फाइल कर सकेंगे रिटर्न
नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए आयकर विभाग ने रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। आटीआर पोर्टल में आ रही दिक्कतों के कारण ये तीसरी बार है जब ITR फाइल करने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।

इससे पहले चालू वित्त के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था। अब सरकार ने इसे फिर से बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे टैक्सपेयर, जिनके रिटर्न में ऑडिट रिपोर्ट लगानी पड़ती है, उनके लिए आईटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी 2022 तय की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन