Tuesday, September 7, 2021

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाभूमि बलिया में रामायण काॅन्क्लेव आज

रामायण में भ्रातृप्रेम पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
बलिया। जिला प्रशासन, संस्कृति, पर्यटन विभाग उ0प्र0 एवं अयोध्या शोध संस्थान के द्वारा प्रदेश में भगवान श्रीराम से जुड़े 17 जिलों में आयोजित किए जाने वाले रामायण काॅन्क्लेव के तृतीय चरण में 08 सितम्बर दिन बुधवार को 11बजे दिन से गंगा बहुद्देशीय सभागार में रामकथा में भ्रातृप्रेम संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 
इस संदर्भ में आयोजन समिति के सदस्य साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि भगवान राम के दोबार बलिया आने के साक्ष्य मिलते हैं। पहली बार जब ब्रह्मर्षि विश्वामित्र के साथ उनके यज्ञ की रक्षा के लिये श्री राम लक्ष्मण अयोध्या से सिद्धाश्रम (बक्सर) जाते समय जिले के वर्तमान लखनेश्वरडीह आये थे। श्रीमद बाल्मीकीय रामायण बालकाण्ड के 22वें अध्याय में इसका उल्लेख है कि विश्वामित्र जी ने अयोध्या के दोनों राजकुमारों को इस स्थान पर राक्षसों की मायावी शक्तियों से लड़ने के लिये बला अतिबला विद्या सिखाया था। तेइसवें अध्याय के अनुसार कामदहन भूमि कामेश्वर धाम कारों में इन लोगों ने रात्रि विश्राम किया था।भगवान श्रीराम की इस पहली यात्रा के पड़ाव रामघाट नगहर, सुबाहू टीला सुजायत और भरौली, उजियार चिन्हित किये गये हैं। 

श्री कौशिकेय ने कहा कि दूसरी बार भगवान राम, राजा राम के रुप में बलिया जिले के पचेव में आये थे। बाल्मीकीय रामायण के उत्तरकाण्ड में वर्णित कथानक के अनुसार जब भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न सहित अयोध्या की सम्पूर्ण सेना को राजसूय यज्ञ के अश्व के लिये  कुश लव ने पराजित कर दिया था। तब स्वयं राजा राम को आना पड़ा था। इस विवाद का निपटारा स्वयं महर्षि बाल्मीकी ने कराया था। श्री कौशिकेय ने कहा कि इस आयोजन से जिले में स्थित भगवान राम से जुड़े इन स्थानों को भारतसरकार एवं उत्तरप्रदेश सरकार की श्रीराम से जुड़े स्थानों को  पर्यटन स्थल के रुप विकसित करने की योजना का लाभ मिल सकता है।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...