छात्र कर्फ्यू का व्यापार मंडल ने किया समर्थन

जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार को लेकर छात्रों द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन
बलिया। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार को लेकर कई दिनों से अस्पताल में छात्रों द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है। लेकिन कोई जिम्मेदार व्यक्ति उनसे मिलकर भ्रष्टाचार निवारण के लिए आश्वासन नहीं दिया। इस पर  छात्र नेताओं ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से दस सितंबर को बलिया में छात्र कर्फ्यू  के समर्थन में सहयोग मांगा है। जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मामला उचित है। समर्थन दिया जाएगा। 

इसकी घोषणा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी अरविंद गांधी ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदीप गुप्ता पूर्व चेयरमैन, प्रयाग चौहान जिला अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, विनोद वर्मा, अनिल कुमार, विकास कुमार, संजीव कुमार गुप्ता, गोपाल जी शिंडे आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन