खाद्य सुरक्षा विभाग बलिया द्वारा व्यापारियों को दी गई ट्रेनिंग

फास्ट टैग fssai के बारे में दी गई जानकारी
बलिया। खाद्य सुरक्षा विभाग बलिया के द्वारा शनिवार को 11 बजे से मिर्ची रेस्टोरेंट में तथा 3 बजे  से भोला होटल बांध पर महावीर घाट में व्यापारियों को जो रेस्टोरेंट, मिठाई, किराना,गल्ला, घी तेल आदि के व्यापारी थे उनको फास्ट टैग fssai की ट्रेनिंग ट्रेनर विवेक कुमार पाठक जी के द्वारा दिया गया। 

इसमें बताया गया कि खान-पान के चीजों का रखरखाव कैसे करना चाहिए। साथ ही साथ किस प्रकार से रसायन एवं रंग का प्रयोग खान-पान के चीजों में हो रहा है जिससे बहुत रोग फैल रहा है उस से कैसे बचा जा सकता है। गल्ले के व्यापारियों को बताया गया कि अनाज को कैसे रखना चाहिए। मिठाई और रेस्टोरेंट के व्यापारियों को बताया गया कि किन-किन चीजों को ध्यान में रखकर यह काम करना चाहिए। 

इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र सिंह, अरविंद गांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, विजय गुप्ता, सागर गुप्ता, अंकित गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, दिलीप केसरी, श्रीप्रकाश गुप्ता, गोपाल जी, बालाजी आदि बहुत सारे लोगों उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण