लाइन में लगे लोगों में गुड-पेठा और पानी का वितरण कर रहे सागर सिंह राहुल

गैस एजेंसियों पर गैस सिलिंडर के लिए लग रही लोगों की भीड़
बलिया। विगत कई दिनों से देश में मची गैस की किल्लत को देखते हुए आज विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से खड़े इस कड़ाके की धूप में आम जनमानस को गुड-पेठा और पानी का वितरण सागर सिंह राहुल, जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस बलिया द्वारा किया गया।

 सागर सिंह राहुल का कहना है कि यह सेवा निरन्तर यथा सम्भव जारी रहेगा। साथ ही उनका कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। यह अफवाह फैलाया जा रहा है तो मैं पूछता हूं कि आखिर क्या मजबूरी है इन आम जनमानस  का जो बिना कुछ खाएं पिए सुबह से शाम तक लाइन में लगे हुए गैस एजेंसियों का चक्कर काट रहें। मै जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि शीघ्र गैस सिलेंडर की उपलब्धता कराए ताकि पूर्व की भांति उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर आसानी से मिल सके। 

कहा कि गैस सिलेंडर देने के नाम पर कई एजेंसियों पर उपभोक्ताओं  को जबरदस्ती ₹180 से लेकर ₹200 तक का पाइप दिया जा रहा है जो पूर्ण रूप से उपभोक्ताओं के साथ शोषण हो रहा है। जिला प्रशासन को इसे संज्ञान लेने की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण