पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
शहीद मंगल पाण्डेय जन्म जयंती पर हुआ कार्यक्रम दुबहर (बलिया)। ब्लाक के तीनों सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक नगवां पर शहीद मंगल पाण्डेय जन्म जयंती सैनिक सम्मान समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी तिराहे से पूर्व सैनिकों की रैली के रूप में हुई। मुख्य अतिथि कर्नल भरत सिंह व कैप्टन अखिलेश्वर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। पूर्व सैनिकों का काफिला ओवर ब्रिज होते हुए मंगल पाण्डेय स्मारक कदम चौराहा पहुंचा और मंगल पाण्डेय स्मारक पर माल्यार्पण कर रैली एक झांकी के रूप में परिवर्तित हो गयी। आगे आगे रथ पर सवार मुख्य अतिथि कर्नल भरत सिंह, पूर्व सैनिक संगठन जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, दुबहर ब्लाक सैनिक संगठन के संरक्षक वरिष्ठ पूर्व सैनिक कामता सिंह तथा पीछे पीछे काफिला भारत माता की जय, मंगल पाण्डेय अमर रहे से गुंजित नारों के साथ मंगल पाण्डेय स्मारक नगवां पहुंचा। जहां पर ब्लाक के वीरांगना नारियों, शहीद मंगल पाण्डेय परिवार के सदस्यों, सेनानी परिवार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ पूर्व स...