निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन तीन फरवरी को

आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति एवं विक्टर क्लब ओझवलिया के तत्वावधान में होगा आयोजन
दुबहड़ (बलिया)। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया के निर्देश पर हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कालजयी रचनाकार आचार्य डॉ हजारी प्रसाद द्विवेदी के पैतृक गांव ओझवलिया के सार्वजनिक बाजार में दिनांक 03 फरवरी, बसंत पंचमी को "नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर" का आयोजन किया जाएगा। 

                       सुशील कुमार द्विवेदी

      ये जानकारी कार्यक्रम के आयोजक आचार्य पं० हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति ओझवलिया के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को मीडिया को जारी बयान में बताया। उन्होंने कहा कि उक्त हेल्थ कैम्प, जिला चिकित्सालय के सुप्रसिद्ध नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एस एम दुबे के मार्गदर्शन में ओझवलिया बाजार में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति एवं विक्टर क्लब ओझवलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा जिसमें जिला चिकित्सालय बलिया के दर्जनों ख्यातिलब्ध, अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपयुक्त दवा का वितरण किया जाएगा। समस्त क्षेत्रीय ग्रामीणों से अपील है कि उक्त हेल्थ कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में आकर इसका लाभ उठाएं।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-