Posts

Showing posts from October, 2024

नवागत थानाध्यक्ष के लिए माफियाओं व तस्करो पर लगाम लगाना होगी एक चुनौती

Image
हल्दी (बलिया)। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने हल्दी थानाध्यक्ष निरीक्षक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। ऐसे में नये थानाध्यक्ष के रुप में आये मिथिलेश कुमार के लिए तस्करो व माफियाओं पर लगाम लगाना कठिन चुनौती है। हालांकि शराब कारोबारियों व मनबढ़ युवकों में इनके आते ही भय व्याप्त हो गया है। नवागत थानाध्यक्ष के लिए भी लाल बालू, सफेद बालू, मिट्टी खनन व शराब की तस्करी जैसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में शराब के कारोबारियों, गांजा, हीरोइन व गौ तस्करी तथा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाना नये थानाध्यक्ष के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। वहीं बालू के अवैध खनन व अबैध लाल बालू  में लगे माफिया तंत्र पर काबू पाना अलग चुनौती होगी। थाना क्षेत्र में नदी के तट पर रात में नाव के सहारे अवैध लाल बालू को लेकर भंडारण के बाद बिक्री का धंधा भी जोरो पर चलता है। जबकि क्षेत्र से मिट्टी एवं बाढ़ क्षेत्र में सफेद बालू का खनन कर ढुलाई भी अवैध तरीके से होती रही है। इस पर अंकुश लगाना नये थानाध...

आक्रोशित महिलाओं ने लाठी डंडा ले शराब की दुकान पर बोला धावा

Image
देशी शराब की दुकान हटाने की कर रही थी मांग  रसड़ा (बलिया)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ेरा (भरपुरवा) गांव के सामने स्थित देशी शराब की दुकान को बंद कराने के लिए सोमवार को हाथ में लाठी डंडा लिये सैकड़ो आक्रोशित महिला व पुरुषों की भीड़ नारेबाजी करते हुए दुकान पर पहुंच गयी। इस दौरान महिलाओं ने दुकान का ताला बंद कर दुकान के सामने प्रदर्शन करने लगी। वही मौके की नजाकत भांप सेल्समेन भी धीरे से खिसक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित महिला व पुरुषों को समझने का प्रयास किया किंतु वह अपनी मांग पर अड़ी रही।  उनका कहना था कि गांव में शराब की दुकान होने से स्कूल जाने वाली छात्राओं और बाजार जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। स्कुल जाती बच्चे व बच्चियों को भी दुकान के सामने लगे नशेड़ियों के मजमा से दो-चार होना पड़ता है। वही कम उम्र के नौजवान नशे के आदी हो चुके हैं, जिससे परिवार में भी अशांति रहती हैं। चेतावनी दिया कि यदि शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करने के लिये भी बाध्य ...

आईपीएस के जिलाध्यक्ष चुने गए सुरेश शाह

Image
प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने जनसेवा के प्रति समर्पण व निष्ठा की दिलाई शपथ बलिया। जनपद के ग्राम  बरवां में आयोजित इंडियन पीपुल्स सर्विसेज(आईपीएस) के द्वितीय सत्र में सर्वसम्मति से सात सदस्यीय आईपीएस जिला कमेटी का गठन किया गया जिसमें सुरेश शाह जिलाध्यक्ष, मनोज चौहान जिला सचिव, मिथिलेश पासवान जिला उपाध्यक्ष, धनन्जय कुमार जिला उपाध्यक्ष, सुभाष चैहान जिला सह सचिव तथा सोनू कुमार व विक्रम कुमार जिला संगठन मंत्री चुने गये। आईपीएस के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव बागी ने एकता व अनुशासन तथा संगठन जनसेवा के प्रति समर्पण निष्ठा की शपथ दिलाई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश शाह व जिला सचिव मनोज सिंह चैहान ने संयुक्त रूप से कहा कि आईपीएस जिला सम्मेलन होने से नौजवानों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गाॅव-गाॅव में इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) की सदस्यता अभियान चलाकर ग्राम कमेटी, ब्लाक कमेटी, नगर व तहसील कमेटियों का गठन कर जन जागरण अभियान चलाकर भ्रष्टाचार, शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ एक मजबूत जनआन्दोलन खड़ा किया जायेगा। इसके साथ ही रोजगार के मौलिक अधिकार के लिए छात्र नौजवानों को अधिक से अधिक संख्...

सेन्ट्रल होमियो हाल, होमियो पैथिक दवाखाना का शुभारंभ

Image
होमियो पैथिक चिकित्सा पद्धति के अनुसार प्रदान करेगा इलाज बलिया। शहर में एक नए होमियो पैथिक दवाखाने का शुभारंभ हुआ है, जिसका नाम सेन्ट्रल होमियो हाल है। यह दवाखाना होमियो पैथिक चिकित्सा पद्धति के अनुसार इलाज प्रदान करेगा। इस दवाखाने का उद्देश्य लोगों को सस्ती और प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना, होमियो पैथिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देना तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना है। दवाखाने के शुभारंभ पर बोलते हुए, मुख्य अतिथि ने कहा कि यह दवाखाना बलिया शहर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी। हमें उम्मीद है कि यह दवाखाना लोगों को सस्ती और प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। यह दवाखाना बलिया शहर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी और उन्हें सस्ती और प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही बच्चें अनुशासित होकर लक्ष्य प्राप्ति में हासिल करते है सफलता: एसडीएम

Image
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओ को अंगवस्त्र व पुरस्कार देकर एसडीएम रसड़ा ने किया सम्मानित रसड़ा(बलिया)। इमामिया इंटरमीडिएट कालेज रसड़ा में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 30 शिक्षक व शिक्षिकाओ को उपजिलाधिकारी रसड़ा संजय कुमार कुशवाहा ने अंगवस्त्रम के साथ-साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने प्रबंधक सैय्यद मुजतबा हुसैन के साथ डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने स्वागत गीत के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  अपने संबोधन में उपजिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही बच्चें अनुशासित होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति में सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने शिक्षकों को बुनियादी भाषा एवं ज्ञान देकर बच्चों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया। प्रबंधक सैय्यद मुजतबा हुसैन, प्रशासनिक अधिकारी सैय्यद अहमद ने मुख्य अतिथि का अभिवादन करते हुए विद्यालय के प्रगति की जानकारी दी।  इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षकों, प्रधानाचार्य अंजनी ...

बलिया से राजधानी लखनऊ जाना हुआ आसान

Image
जनता की परेशानियों को देखते हुए शुरू की गई यह सेवा बलिया। बलिया से लखनऊ जाना अब आसान हो गया है। सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युन्जय तिवारी ऊर्फ बबलू तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया श्री तिवारी ने बताया कि शीश महल सिनेमा हाल बलिया से आरटीका गाड़ी प्रतिदिन लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं लखनऊ पालिटेक्निक चौराहा से बलिया के लिए वापस होगी। इस सेवा के शुरू हो जाने से बलिया से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी त्योंहारों के मद्देनजर बस एवं ट्रेन में काफी भीड़ चल रही है। जनता की परेशानियों को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। साथ ही आम यात्रियों को देखते हुए किराया में भी काफी सहुलियत दी गई है। रिपोर्ट: असगर अली

शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की मांग

Image
मांगो को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अरुणेश पाठक ने सांसद सनातन पांडे के दिल्ली स्थित आवास पर की मुलाकात दुबहर (बलिया)। आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा के संपूर्ण विकास एवं उनके नाम पर उनके गरिमा के अनुरूप ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण कराने के लिए नगवा निवासी पूर्व वायुसेना अधिकारी एवं जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता अरुणेश पाठक ने रविवार के दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के सांसद सनातन पांडे के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद महोदय को आवेदन पत्र देकर निवेदन किया कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मंगल पांडेय जी के कद के अनुसार उनका स्मारक भव्य एवं विशाल बनना चाहिए। ताकि पूरे देश से आने वाले लोग महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बलिदान की गौरव गाथा से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने उनके नाम पर उनके पैतृक गांव नगवा में अस्पताल वाचनालय संग्रहालय सहित इस गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की मांग की। साथ ही आगामी 30 जनवरी को शहीद मंगल पांडेय जी के जयंती के मौके पर म...

मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का हुआ शुभारंभ

Image
आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा उपचार बलिया। नगर के गड़वार रोड मुलायम नगर निधआयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगारिया गाँव मे मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का शुभारंभ डॉ. ऐ. के स्वर्णकार के कर कमलों से किया गया।  इस मौके पर डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि इस केंद्र के खुल जाने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने चिकित्सकीय सुविधा के विस्तार पर प्रकाश डाला।  इस मौके पर क्षार सूत्र सेंटर के संचालक डॉक्टर निगम ने बताया कि यहां पर पंचकर्मा एवं क्षार सूत्र विधि द्वारा गुदा रोग का उपचार किया जाएगा। यहां पर पुराने से पुराने पाइल्स, फिस्टुला, भगंदर आदि रोगों का सफल इलाज होगा। इसके अलावे अन्य रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगा।  इस मौके पर डॉ. प्रीति स्वर्णकार, अशोक वर्मा, नागेंद्र प्रसाद, शबद प्रकाश, अंशुमान सिंह, सौरभ कुमार, डॉ. एम डी आजम, संजय कुमार, अखिलेश राय, विजय वर्मा, कैलाश दूबे आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

Image
कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर पर हो रहे दुर्गा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गुरुवार के दिन अखार गांव के समाजसेवी सुजीत सिंह ने कमेटी के सभी सदस्यों सहित सभी कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर सम्मानित किया।  ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी शिव मंदिर शिव कमेटी द्वारा बाबा तेजेश्वर नाथ के मंदिर पर विशाल एवं भव्य पंडाल बनाकर मां दुर्गा की पूजा आराधना की जा रही है । वही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नाटक का सफल मंचन किया जा रहा है। जहां हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द भी उठाया जा रहा है । इस दौरान कमेटी के सदस्यों की ऊर्जा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित लोगों के उत्साह को देखते हुए अखार गांव के समाजसेवी सुजीत सिंह ने गुरुवार की रात्रि दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक मंच पर पहुंच कर बारी-बारी से कमेटी के प्रत्येक सदस्यों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक में हिस्सा ले रहे सभी युवा कला...

तानाशाही और पूंजीवाद के खिलाफ अजीवन संघर्षरत रहे जयप्रकाश नारायण जी

Image
जयप्रकाश नारायण  के जयंती पर सपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को लोकतन्त्र के सजग प्रहरी महान स्वतन्त्रता सेनानी संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश समाजवादी विचारधारा के नारायण जी के जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमे उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी तानाशाही और पूंजीवाद के खिलाफ अजीवन संघर्ष रहे।  आज उसी जयप्रकाश जी को मल्यार्पण करने से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी को लखनऊ में रोका जा रहा हैं पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष वहा न जाने पाए इसके लिए लोहे की चादर लगाकर सरकार ने यह साबित कर दिया कि भाजपा आज़ादी और आज़ादी के सेनानियो की विरोधी रही हैं और आज भी हैं आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले शहीदों और सेनानियो का अपमान प्रदेश की जनता देख रही हैं और इसका जवाब 2027 में अवश्य देगी।    संगोष्ठी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी द्वारा सरकार के दमन के खिलाफ लखनऊ में बीच सड़क पर धरना देना चर्चा में रहा और सभी लोगो ने यह कहा कि रामगोविन्द चौधरी न...

समाजिक समरसता और सौहार्द के प्रतीक थे स्व. मुलायम सिंह यादव

Image
स्व मुलायम सिंह यादव के द्वितीय पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा बलिया। नेताजी यानी स्व.मुलायम सिंह यादव समाजिक समरसता और सौहार्द के प्रतीक थे। समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास उनके राजनीति के केंद्र में रहा। संघर्ष उनकी पूंजी तो संबंधों का मजबूती से निर्वहन में उनका कोई दूसरा उदाहरण नही हैं।   उक्त बाते स्व मुलायम सिंह यादव के द्वितीय पुण्यतिथि पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने  ब्यक्त किए। संगोष्ठी का विषय था "नेता जी और समाजिक न्याय"। अपने अध्यक्षीय संबोधन में फेफना विधायक और जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि नेता जी दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे उन्होने हमेशा कमजोर और बांचितो की बात किया पंचायती राज व्यवस्था में कमजोर और महिलाओं को हक दिलाया। उत्तर प्रदेश के अंदर सैकड़ों की संख्या में ऐसे विधायक और सांसद हैं जो साधारण से भी साधारण परिवार से आए और नेता जी ने उन्हे सामाजिक पहचान दिलाया। सभी गरीब की बेटी पढ़े और आगे बढ़े यह सोच स्व.मुलायम सिंह यादव की थी इसे सा...

शिव मंदिर शिव कमेटी की बैठक में कई समितियो का हुआ गठन

Image
मूर्ति सुरक्षा, दर्शकों का सहयोग, प्रसाद वितरण एवं नाटक के सफल मंचन पर हुई चर्चा दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव स्थित शिव मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवम विशाल दुर्गा पूजा की तैयारी की गई है।  इसके लिए शिव मंदिर शिव कमेटी के सदस्यों ने तैयारी में पंडाल को अंतिम अंतिम रूप देते हुए पूजा की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसको लेकर शिव मंदिर शिव कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में कई समितियां का गठन करते हुए कई आवश्यक निर्णय लिया गया। जिसमें मूर्ति सुरक्षा, दर्शकों का सहयोग, प्रसाद वितरण एवं नाटक के सफल मंचन पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ सिंह, अंजनी सिंह, राजेश सिंह, सुमित सिंह, बिट्टू सिंह, गोलू सिंह, लालजी सिंह, नित्यानंद सिंह, आशीष सिंह, पिंटू पासवान, पप्पू गोड, अरविंद गुप्ता, सुंदरम सिंह, अभिषेक, आशीष सिंह, लिल्टु सिंह, अनीश सिंह, पीयूष सिंह, राहुल गुप्ता, दुलदुल सिंह, पीयूष, अवनीश, गौरव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: रणजीत सिंह

शिव मंदिर शिव कमेटी की बैठक में कई समितियो का हुआ गठन

Image
मूर्ति सुरक्षा, दर्शकों का सहयोग, प्रसाद वितरण एवं नाटक के सफल मंचन पर हुई चर्चा दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव स्थित शिव मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवम विशाल दुर्गा पूजा की तैयारी की गई है।  इसके लिए शिव मंदिर शिव कमेटी के सदस्यों ने तैयारी में पंडाल को अंतिम अंतिम रूप देते हुए पूजा की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसको लेकर शिव मंदिर शिव कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में कई समितियां का गठन करते हुए कई आवश्यक निर्णय लिया गया। जिसमें मूर्ति सुरक्षा, दर्शकों का सहयोग, प्रसाद वितरण एवं नाटक के सफल मंचन पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ सिंह, अंजनी सिंह, राजेश सिंह, सुमित सिंह, बिट्टू सिंह, गोलू सिंह, लालजी सिंह, नित्यानंद सिंह, आशीष सिंह, पिंटू पासवान, पप्पू गोड, अरविंद गुप्ता, सुंदरम सिंह, अभिषेक, आशीष सिंह, लिल्टु सिंह, अनीश सिंह, पीयूष सिंह, राहुल गुप्ता, दुलदुल सिंह, पीयूष, अवनीश, गौरव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: रणजीत सिंह