बलिया से राजधानी लखनऊ जाना हुआ आसान

जनता की परेशानियों को देखते हुए शुरू की गई यह सेवा
बलिया। बलिया से लखनऊ जाना अब आसान हो गया है। सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युन्जय तिवारी ऊर्फ बबलू तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

श्री तिवारी ने बताया कि शीश महल सिनेमा हाल बलिया से आरटीका गाड़ी प्रतिदिन लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं लखनऊ पालिटेक्निक चौराहा से बलिया के लिए वापस होगी। इस सेवा के शुरू हो जाने से बलिया से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी त्योंहारों के मद्देनजर बस एवं ट्रेन में काफी भीड़ चल रही है। जनता की परेशानियों को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। साथ ही आम यात्रियों को देखते हुए किराया में भी काफी सहुलियत दी गई है।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी