जल्द ही मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा /टीवीसीएल आईएससी (संविदा) कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
गड़वार (बलिया)। स्थानीय ब्लॉक में मनरेगा /टीवीसीएल आईएससी (संविदा) कार्यरत कर्मियों ने मानदेय व विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए समस्याओं से संबंधित ज्ञापन ग्राम रोजगार सेवक के जिलाध्यक्ष जमाल अख्तर के नेतृत्व में बीडीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया।

 कर्मियों का आरोप है कि सरकार के स्तर से उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे कर्मियों और उनके परिवारों के जीवन यापन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अपनी मांगों को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। धरने के दौरान कर्मियों ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या मानदेय भुगतान की है, जिसे लेकर कई बार पत्राचार किया गया है। इसके बावजूद भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। 

कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मनरेगा से जुड़े कई कार्य प्रभावित रहे। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान यशवीर सिंह, संदीप कुमार, अवधेश कुमार, विनोद यादव, रणजीत, दिनेश कुमार, समीर, लल्लू राम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण