धूमधाम से मना माँ कामाख्या शक्तिपीठ का पंचम वार्षिकोत्सव

मन्दिर परिसर में किया गया पूजन, अर्चन एवं हवन
गड़वार (बलिया)। मीडिल स्कूल (गड़वार) के समीप स्थित माँ कामाख्या शक्तिपीठ मंदिर परिसर में को कामाख्या माँ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की व मन्दिर निर्माण का पंचम वार्षिकोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में पूजन, अर्चन एवं हवन किया गया।

इस मौके पर भोर से ही माता के पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने देवी गीत गाया। वहीं वृहद भंडारा भी आयोजित किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पुजारी राजेश सहित तमाम कार्यकर्ता व श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण