डॉ. चंद्रशेखर पांडेय जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर हुई सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा

स्व. डॉ.चंद्रशेखर पांडेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए दी गई श्रद्धांजलि
बलिया। विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व विभाग अध्यक्ष, प्रख्यात चिकित्सक एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संस्थापक प्रबंधक स्वर्गीय डॉ. चंद्रशेखर पांडेय जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्रनाथ मिश्रा ‘गुरु जी’ ने किया तथा अध्यक्षता जनपद के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवान पाठक, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष पं. निर्मल उपाध्याय, संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, सुशील पांडेय, पूर्व प्रमुख दिनेश पाठक, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सहमंत्री मंगल देव चौबे, हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष अम्बादत्त पांडेय, 

शांति हॉस्पिटल के डायरेक्टर आर.बी. एन., हिन्दू जागरण मंच के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय आर्य, एबीवीपी के विभाग प्रमुख डॉ. अनिल तिवारी, समाजवादी पार्टी के नेता अनिल राय, संतोष दीक्षित, डॉ.ए भवतोष पांडेय, फेफना विधानसभा के नेता जैनेंद्र पांडेय, नगरपालिका के नेता निषिद्ध श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय एकता मंच के संरक्षक अरविंद शुक्ला के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान गोपाल पांडेय, डॉ. धनंजय पांडेय (ज्येष्ठ पुत्र) तथा राष्ट्रीय एकता मंच की टीम—जयशंकर राय ‘बंटी’, ओंकार, शिवेंद्र, आशीष सहित अन्य लोगों ने स्वर्गीय डॉ. चंद्रशेखर पांडेय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में आशुतोष पांडेय ने सभी आगंतुकों एवं श्रद्धेयजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण