निदान पॉलिक्लिनिक एंव पंचकर्मा सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ
ओपनिंग के दौरान दवा पर दिया जा रहा भारी डिस्काउंट
बलिया। शिवा पैलेस गड़वार रोड बस स्टैंड के पास निदान पॉलिक्लिनिक एंव पंचकर्मा सेंटर का निषिध श्रीवास्तव निशु के द्वारा फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। प्रबंधक शिवांश पांडे और निर्देशक अंकित श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उन्होंने मीडिया से वार्ता कर बताया कि हमारे यहां चिकित्सा विशेषज्ञ द्वारा इलाज होता है। हमारे यहां अनुभवी डाक्टर की टीम है और ओपनिंग के दौरान 10 से 15% की दावों पर भारी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप हमारे क्लीनिक पर आए और एक बार सेवा का मौका दें।
हमारे क्लीनिक की विशेषताएं
- अनुभवी डॉक्टर एम.बी.बी.एस., एम.डी., डी.एन.बी. (मेडिसिन) और आयुर्वेदा विशेषज्ञ हे-केयर सुविधा: डेली O.P.D. सुविधा, लैब टेस्ट, फार्मेसी,आयुर्वेदिक पद्धति से ईलाज, आयुर्वेदिक उपचार, वैक्सीनेसन, जनरल मेडिसीन, हेल्थ केयर सुविधा, परिवार परामर्श सलाहकार, नेबुलाईजेशन, आहार विशेषज्ञ डिजिटल डा० परामर्श अनुभवी स्टाफ है।
उद्घाटन के दौरान मुकेश श्रीवास्तव, राजनीत श्रीवास्तव, अंशु श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश, गौरव श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, आर्य श्रीवास्तव, शौर्य श्रीवास्तव एवं मंटू लाल श्रीवास्तव और दर्जनों मित्रगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment