गायत्री शक्तिपीठ पर होली मिलन समारोह में उड़ा रंग गुलाल
सूर्योदय से सूर्यास्त तक नियमित चलेगा जप
बलिया। गायत्री शक्तिपीठ गंगा जी मार्ग महावीर घाट पर रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में भजन एवं होली गीत की धूम रही। होली मिलन समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
गायत्री शक्तिपीठ के संरक्षक विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि होली महापर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अंतःकरण की शुद्धि, वैमनस्य को दूर करने और युग निर्माण के आदर्शों को जीवन में उतारने का एक पावन पर्व है। मन का मैल मिटाकर और प्रेम, एकता व सद्भाव के रंग में रंगने का पर्व है।
इस दौरान आत्म कल्याण व लोक कल्याण के लिए शक्तिपीठ पर अखंड जप का निर्धारण किया गया। नगर वार्ड की टोली नायकों में रविवार को शांति देवी, सोमवार तारा देवी व नीरा राय, मंगलवार सुनीता तिवारी, बुधवार गीता श्रीवास्तव, गुरुवार शैल पांडेय व कमला गुप्ता, शुक्रवार कंचन उपाध्याय, शनिवार बेबी, मीना देवी, सरोज सिंह, सूर्यमुनी देवी आदि की टीम जप करेगी।
इसके अलावा ब्लाक के परिजनों में प्रत्येक महीने की 1 तारीख को रसड़ा, 2 को चिलकहर, 3 व 18 को गड़वार, 4 व 18 को सोहांव, 5 व 20को हनुमानगंज, 6 व 21 को नगरा, 7 व 22 को बेल्थरा, 8 व 23 को सिकंदरपुर, 9 व 24 को मनियर, 10 व 25 को पंदह, 11 व 26 को बेरुआरबारी, 12 व 27 को बांसडीह,13 व 28 को रेवती,14 व 29 को बैरिया, 15 व 30 को मुरली छपरा एवं 16 बेलहरी को तथा 17 दुबहर की तिथियों में सूर्योदय से सूर्यास्त तक जप का निर्धारण किया गया।
Comments
Post a Comment