रसड़ा तहसील को आईजीआरएस में मिला नम्बर 01 रैंक

तहसील कर्मियो के सहयोग से रसड़ा तहसील को मिला नम्बर वन 
रसड़ा(बलिया)। रसड़ा तहसील के लिए गर्व की बात है कि समस्त लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं सभी पटल सहायकों के सहयोग से IGRS पोर्टल पर रसड़ा तहसील को नंबर 01 रैंक प्राप्त हुआ है। जिसमें मुख्य शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ 13, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 02, जिलाधिकारी संदर्भ 32, संपूर्ण समाधान 57, ऑनलाइन संदर्भ 86, मंडल आयुक्त संदर्भ 07, पीजी पोर्टल 09, राजस्व परिषद/ निदेशालय संदर्भ 03, आर्थिक मदद 20, अवैध भूमि कब्जा(एंटी भू.माफिया)02 संपूर्ण शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया गया।

इस उपलब्धि में तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और समन्वय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के कारण यह सफलता हासिल हुई है तहसील प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने की अपील की है। समस्त लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व पटल सहायकों के सहयोग से IGRS में रसड़ा तहसील को पहला स्थान मिला। जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संचालित IGRS पोर्टल पर रसड़ा तहसील ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नंबर 01 रैंक प्राप्त किया है। यह उपलब्धि तहसील के समस्त लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों तथा सभी पटल सहायकों के सामूहिक सहयोग, कड़ी मेहनत और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली का परिणाम है। बताया जाता है कि जन शिकायतों के समाधान को लेकर तहसील प्रशासन लगातार गंभीर रहा है।

 प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया गया, जिसके चलते रसड़ा तहसील ने IGRS पोर्टल की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है इस सफलता के पीछे तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही। शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, समय पर जांच और त्वरित कार्रवाई के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। प्रशासन की इस कार्यप्रणाली से आम जनता को भी काफी राहत मिली है और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो पाया है 

उप जिलाधिकारी रसड़ा रवि कुमार ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और जिम्मेदारी की भावना का परिणाम बताया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहकर जनता को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास जारी रहेगा। रसड़ा तहसील को IGRS में प्रथम स्थान मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भी तहसील प्रशासन के इस कार्य की सराहना की है।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण