सुख-समृद्धि और न्याय का शासन को ही कहा गया रामराज: गौरांगी गौरी

नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ के पूर्णाहूति पर आयोजित भंडारे में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
रसड़ा (बलिया)। छोटी काशी के नाम से सुविख्यात रसड़ा के सुल्तानीपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय नौ कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ का समापन रविवार की देर रात्रि विशाल भंडारे, हवन-पूजन एवं श्रीराम कथा के साथ हुआ। पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय भजनों एवं आध्यात्मिक जयघोषों से गुंजायमान रहा। 

सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा दिन के 12 बजे शुरू हुआ जो देर रात तक चला जिसमें 20 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीराम कथा के अंतिम दिन अध्योध्या की प्रसिद्ध कथा वाचिका पंडित गौरंगी गौरी ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विह्वल कर दिया। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों के वनवास एवं लंका पर विजय के बाद जब प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे तो पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया। गुरु वशिष्ठ द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ सोने एवं रत्नों से जड़े सिंहासन पर राम को विराजमान कर पवित्र जल से अभिषेक किया। राज्याभिषेक के दौरान पूरा अयोध्या जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। 

राम के राजा बनते ही अयोध्या में सुख समृद्धि और न्याय के शासन की स्थापना हुई जिसे रामराज कहा गया। यज्ञ संयोजक श्रीमती फुलेहरा स्मारक ग्रुप आफ कालेजेज कमतैला-रसड़ा के प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह सहित ऋषिराज सिंह, कृष्णा राज सिंह, श्रीमती मीरा सिंह आदि ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू 

Comments

Popular posts from this blog

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

टाउन पॉलिटेक्निक के सिविल छात्रों का निर्माणाधीन रोडवेज में औद्योगिक भ्रमण