सकारात्मक सोच और नए उत्साह का संदेश है होली: डॉ० रंजना मल्ल
विभागाध्यक्ष, गृहविज्ञान विभाग, चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय ने दी होली की बधाई
बलिया। रंगों का पावन पर्व होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और नए उत्साह का संदेश है।
इस अवसर पर सभी से अपील है कि हर्बल एवं प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें और स्वास्थ्य-सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी की भावनाओं को आहत किए बिना, शांति और संयम के साथ होली मनाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के सम्मान एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
आइए, इस होली पर भाईचारे, सद्भाव और जिम्मेदार नागरिकता के रंग अपने जीवन में भरें और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। सुरक्षित, संयमित और खुशहाल होली की शुभकामनाएँ।
डॉ० रंजना मल्ल
विभागाध्यक्ष, गृहविज्ञान विभाग
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
Comments
Post a Comment