एनएससीटी के प्रथम स्थापना दिवस पर बलिया टीम को मिली कई अहम जिम्मेदारियां
सामाजिक, मानिसक एवं आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने का नाम है एनएससीटी
रसड़ा (बलिया)। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) का प्रथम स्थापना दिवस मां विंध्यवासिनी की पावन धरा विंध्याचल मिर्जापुर में एक मार्च 2026 को बड़े ही उत्साह पूर्ण मौहाल में सम्पन्न हुआ। प्रदेश के सभी 75 जनपदों से जुटे पदाधिकारियों ने एनएससीटी को और शक्तिशाली एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में राष्ट्रीय संयोजक विवेकानंद द्वारा कई योजनाआओं का शुभारंभ करते हुए अन्य टीमों के साथ-साथ बागी बलिया के टीम के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सोहनलाल श्रीमाली ने संस्था के संस्थापक विवेकानंद, कार्यक्रम संयोजक एवं मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि ने टीएससीटी और एनएससीटी को एक जन कल्याणकारी संस्था करार देते हुए आज के परिवेश में अति प्रासंगिक बताया और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कीमना की। एनएससीटी की वार्षिक पत्रिका जनक्रांति का भी विमोचन किया गया। एनएससीटी के राष्ट्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ शिक्षक विवेकानंद ने एनएससीटी से जुड़ने व लाभ की उम्र 18 से 60 करने के साथ ही कन्यादान योजना शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि नेशनल सेल्फ केयर एक संस्था ही नहीं अपितु एक परिवार में पिरोने वाली जन कल्याणकारी संस्था है जो सिर्फ आर्थिक ही नहीं सामाजिक व मानसिक संबल भी प्रदान करती है और अपनों के न रहने की सूरत-ए-हाल में उस परिवार का हर संभव सहयोग के प्रति सदा समर्पित रहने वाली संस्था का नाम है एनएससीटी।
इस मौके पर एनएससीटी के सह संस्थापक अंकिता शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष वेद निमेष, प्रांतीय सचिव सन्नी सिंह, बलिया के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राम, वरिष्ठ जिला बलिया उपाध्यक्ष सुनील कुमार, बलिया जिला मीडया प्रभारी राहुल कुमार, सीता राम पांडेय सहित अयोध्या के जिलाध्यक्ष जगदीश वर्मा, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह, गोंडा के जिलाध्यक्ष अजय पाठक, इटावा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पारेवाल, सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, मैनपुरी के जिलाध्यक्ष मुनींद्र यादव, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष उत्सव सिंह सहित बलिया के जिलामंत्री महिमा पांडेय, जिला आईटी सेल प्रभारी सबीहा नूर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रानी पांडेय, जिला मंत्री उत्तम कुमार, जिला प्रवक्ता अमृत कुमार सिंह अन्य सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment