साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिला अपना रकम
साइबर सेल ने शिकायतकर्ता को वापस कराए ₹9884
गड़वार(बलिया)। थाना गड़वार पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुए पुलिस ने न्यायालय के आदेश के क्रम में शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस करवा दिया।
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि रतसर कलां निवासी शिकायतकर्ता अंजनी कुमार गुप्ता के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 9 जुलाई को साइबर फ्राड के माध्यम से नौ हजार आठ सौ चौरासी रुपए धनराशि निकाल ली गई थी। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही थाना गड़वार में भी प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 1मार्च को धोखाधड़ी की गई नौ हजार आठ सौ चौरासी रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।
राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना गड़वार पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अब्दुल हफिज, हेड कॉ. भीम कुमार, आरक्षी विवेक कुमार यादव, आरक्षी अजीत कुमार की अहम भूमिका रही।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment