सोमवार को हनुमानगंज ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर रही ज्योति कलश

श्रद्धालुओं ने पं. श्रीराम शर्मा जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
हनुमानगंज (बलिया)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी दिन सोमवार को हनुमानगंज ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही। 

यात्रा जीराबस्ती, ईश्वरपुरा, परिखरा, हनुमानगंज, सोबयीबान्ध, करनयी, बसंतपुर, पान पोखरा, रजवार, कटारिया, अगरसंडा, निधरिया, मीढ़ा, भगवानपुर, भीखमपुर, अलावलपुर, पकड़ी बैना, हैदर चक, दरामपुर, सागरपाली, कोटअजरपुर, मझरिया कोट आदि गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया।

 यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे, हरे राम जी, श्रीकांत जी, गणेश जी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

यह ज्योति कलश रथ यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन