Posts

Showing posts from October, 2025

श्रीराम इनसाइट द्वारा सेवा सदन स्कूल के छात्र-छात्राओं में शिक्षण सामग्री वितरित

Image
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के 150वी जयंती पर हुआ  वितरण बलिया। सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस  कार्यकम के अवसर पर श्रीराम इनसाइट शेयर ब्रोकर्स लिमिटेड द्वारा सेवा सदन स्कूल, कथरिया, बलिया के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।  कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने श्रीराम इनसाइट कंपनी को इस अच्छे कार्य के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर सेवा सदन स्कूल परिवार की ओर से श्रीराम इनसाइट कंपनी को धन्यवाद दिया और ऐसे नेक कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा की। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल सुमन सिंह ने किया।  इस मौके पर श्रीराम इनसाइट के महाप्रबंधक अवधेश कुमार सिंह, बलिया ब्रांच के शाखा प्रबंधक दिनेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी और बृजेश सिंह, विद्यालय के शिक्षक शबाना खातून, अर्चना, रूबी,दीप शिखा सिंह, किरन, अंजली पांडेय, सोनम, रिया गुप्ता, प्रणिता सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

150वीं जयंती पर याद किए गए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल

Image
जेएनसीयू में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया।  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्तमान भारत के नए कानूनों के विषय पर  कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता सीओ सुधीर सिंह एवं एसएचओ सुशील दुबे द्वारा नए कानूनों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने E-FIR, Zero- FIR, संगठित अपराध, साइबर क्राइम एवं हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एवं घरेलू हिंसा जैसे अन्य विषयों पर जागरूक किया। कुलपति ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तिगत जीवन के प्रसंग को उद्धृत करते हुए उनके राजनीतिक जीवन का उल्लेख किया। महाभारत के कुछेक  प्रसंगों को उठाकर पटेल जी के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की और साथ ही साथ उनके 150वीं जयंती पर सभागार में उपस्थित सभी को शुभकामनाएं और धन्यवाद प्रेषित किया।  इस संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे। इस ...

किसानों के हुए नुकसान का आकलन करा दिया जाय उचित मुआवजा: सुशील पाण्डेय "कान्हजी"

Image
अन्य सुविधा जैसे बिजली, पानी,खाद आदि मुफ्त उपलब्ध कराने की रखी मांग बलिया। समाजवादी पार्टी के जनपदीय उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि बेमौसम हुए बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है किसान की पूरी मेहनत इस दैवीय कारण से बर्बाद हो गई है जिसका तत्काल संज्ञान सरकार को लेना चाहिए।     समाजवादी पार्टी बलिया सरकार से मांग करती है कि जनपद में किसानों के हुए नुकसान का सही सही आकलन करा कर उचित मुआवजा दिया जाय साथ ही किसानों को आगे अपनी खेती को पुनः खड़ी करने के लिए अन्य सुविधा जैसे बिजली, पानी,खाद आदि मुफ्त उपलब्ध कराए।    कान्हजी ने कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की ऐसे समय में किसानों के साथ हृदय खोल कर खड़ा रहना चाहिए जिससे देश और समाज की तरक्की हो सके।

सर्वांगीण व्यक्तित्व ही व्यक्ति को दिलाता है सफलता: राजकुमार सोनी

Image
जेएनसीयू में अपने जीवन का लक्ष्य कैसे प्राप्त करे विषयक व्याख्यान का हुआ आयोजन बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग एवम ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा  संयुक्त रूप से अपने जीवन का लक्ष्य कैसे प्राप्त करे पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन कुलपति प्रो संजीत कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशों पर किया गया।  इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित श्री राजकुमार सोनी, सहायक कुलसचिव, BHU, वाराणसी, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का अपना लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए तथा अपने परिश्रम एवं समर्पण से पूरे मनोभाव के साथ अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करना ही मनुष्य का कर्तव्य होना चाहिए I व्यक्तित्व विकास केवल बाहरी आचरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, दृष्टिकोण और व्यवहार में निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, अनुशासन, समय प्रबंधन तथा संचार कौशल को व्यक्तित्व के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ बताया। श्री सोनी ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं...

सूर्यषष्ठी व्रत लोकपर्व पर विशेष-

Image
महर्षि भृगु के भार्गव वंश से जुड़ा है छठपूजा का इतिहास  ब्रह्माण्ड के कारक पंच महाभूतों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश तत्व से जुड़ा है यह लोकपर्व सूर्यषष्ठी व्रत की परम्परा, इतिहास पर शोधकर्त्ता इतिहासकार डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने बताया कि सृष्टि का यह सामान्य नियम है कि दुनिया में उगते चढ़ते सूर्य की पूजा होती है।  उत्तर भारत के बड़े भू-भाग पर चार दिनों तक कठोर तप करते हुए डूबते सूर्य की पूजा करने की परंपरा है। डाला छठ सूर्य और षष्ठी तिथि के पूजन की परंपरा जो आज मात्र भोजपुरी, मैथिली क्षेत्र में सिमट गई है यह सूर्य पूजा कभी अफ्रीका, अमेरिका महाद्वीप तक फैली थी। सूर्य पूजा की परंपरा आदित्य कुल के भार्गवों ने शुरू कराई।         डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय (इतिहासकार)   हिस्टोरियन हिस्ट्री आम दी वर्ल्ड एवं मिश्र के पिरामिडों से मिले प्रमाणों के अनुसार महर्षि भृगु के वंशज भार्गवों ने, जिन्हें इस महाद्वीप पर हिस्त्री, खूफू, मनस नामों से जाना गया, वहां सूर्य पूजा की परंपरा चलाई। इस तथ्य की जानकारी मिश्र के अलमरना में हुई खोदा...

देवेश मनी त्रिपाठी ने स्वर वाद्य में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर बलिया का नाम किया रौशन

Image
प्रयागराज के सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज में हुआ राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन बलिया। समग्र शिक्षा (मा) उ.प्र. की ओर से राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज प्रयागराज में हुआ। जिसमें आज़मगढ़ मंडल में जनपद बलिया का छात्र देवेश मनी त्रिपाठी, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर, मालदेपुर ने स्वर वाद्य (हारमोनियम) में पूरे प्रदेश तीसरा स्थान हासिल कर मंडल आज़मगढ़ एवं जनपद बलिया का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर आज़मगढ़ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया देवन्द्र कुमार गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। कला उत्सव 2025 के मण्डलीय नोडल अधिकारी राजकीय इंटर कालेज बलिया के कला अध्यापक डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने बताया कि प्रदेश के 18 मंडल की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र -छात्राओं ने कला की 12 विधाओं में प्रतिभाग किये। जिसमें आज़मगढ़ मंडल में बलिया से नागाजी के देवेश मणि त्रिपाठी, सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया के खेल खिलौने में सुप्रिया, आशीष वर्मा एवं समूह वादन में पृथ्वी राय, शाश्वत झा, प्रभात कुमार गोयल क...

विकसित उत्तर प्रदेश @ समृद्धि का शताब्दी पर्व विषयक कार्यक्रम का होगा आयोजन

Image
जे.एन.सी.यू. में कार्यक्रम कराने के लिए कुलपति ने शिक्षकों को दिए निर्देश बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की। इस बैठक में कुलपति ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि नियोजन एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पत्र के माध्यम से *विकसित उत्तर प्रदेश @2047: समृद्धि का शताब्दी पर्व* विषय पर संगोष्ठी, सम्मेलन, परिचर्चा एवं व्याख्यान इत्यादि के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2029-30 तक प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश विकसित भारत की आर्थिक प्रगति का अग्रदूत बनने में सहयोगी होगा। उत्तर प्रदेश सरकार का यह लक्ष्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में मिल के पत्थर के समान होगा। उक्त लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समस्त जनपदों में एक व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दि...

छात्रों के जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है यह दिवस: सुधीर सिंह

Image
सेवा सदन स्कूल, कथरिया में डॉ. कलाम के जन्म दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता सोहाव (बलिया)। क्षेत्र के सेवा सदन स्कूल, कथरिया में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन के अवसर पर विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान हिंदी शिक्षिका किरन के मार्गदर्शन में छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से डॉ. कलाम के उनकी अद्वितीय सोच, छात्रों के प्रति समर्पण, और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रदर्शित किया।  इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन छात्रों के प्रेरणास्त्रोत के रूप में समर्पित है और छात्रों के जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है। स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने कहा कि विश्व छात्र दिवस को हर साल किसी विशेष थीम के तहत मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘छात्रों के भविष्य के लिए समग्र शिक्षा’ है। इसका उद्देश्य शिक्षा को केवल शैक्षिक उपलब्धियों तक सीमित न रखकर, छात्रों के समग्र विकास पर जोर देना है। हिन्दी की शिक्षिका किरन मैडम ने कहा कि डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का जीवन  ...

जेएनसीयू के वंचित छात्रों को मिला आवेदन का पुनः अवसर

Image
उ.प्र. शासन के दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत सत्र 2024-25 के वंचित छात्रों को मौका बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय एवं समस्त सम्बंद्ध महाविद्यालयों के ऐसे विधार्थी जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने से वंचित रह गये थे, उन सभी वंचित समस्त वर्गों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः खोला गया है।  डॉ छबिलाल, नोडल अधिकारी, छात्रवृत्ति ने शासन द्वारा दिये गये विवरण की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा मास्टर डाटा लॉक करना (कक्षा 11-12 को छोड़कर) 10 से 14 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन  करने की अंतिम तिथि 27 से 31 अक्टूबर निर्धारित है। इसके उपरांत छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट आउट निकालना एवं उसकी हार्ड कॉपी को छात्रों द्वारा वांछित संलग्नको सहित 01 नवम्बर तक अपने शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा। 02 नवम्बर तक शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने के उपरांत पुनः त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्रों को छात्रों के स्तर से 08 नव...

रोटरी क्लब बलिया का 60वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Image
समारोह में रोटरी क्लब के नए अध्यक्ष और सचिव ने ग्रहण किया पदभार  सांसद सनातन पांडेय रहे आयोजन के मुख्य अतिथि, दिया शुभाशीष  बलिया। रोटरी क्लब बलिया का पदभार ग्रहण समारोह शनिवार की शाम नगर के कदम चौराहा स्थित आशीर्वाद गार्डेन में भव्यतापूर्वक आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडेय रहे। समारोह में रो. संजय मिश्र ने अध्यक्ष तो रो. घनश्याम जायसवाल ने सचिव का पदभार ग्रहण किया। समारोह पूर्वक अध्यक्ष रो. मोहम्मद तारिक और सचिव रो. डा. मुकेश वर्मा के कंधों से रोटरी का पट्टा उतारकर नए अध्यक्ष और सचिव के कंधे पर सजाया गया। बलिया रोटरी क्लब के 60वें पदभार ग्रहण समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुआ। सांसद सनातन पांडेय ने दीप प्रज्वलित किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद राष्ट्रगान हुआ। रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने मुख्य अतिथि को बुके देकर और माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। रो. एसएस श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब की विशेषताओं और उपलब्धियों को बताया। रोटरी क्लब के सचिव डा. मुकेश वर्मा ने वर्तमान सत्र की अपनी उपलब्धियों को गिनाया।  वर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद ता...

"जलवायु" पत्रिका के ग्लेशियर विशेषांक का हुआ विमोचन

Image
समारोह में डॉ. गणेश कुमार पाठक को अंगबस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह से किया गया सम्मानित बलिया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, झारखण्ड के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित "बिहार एवं झारखण्ड ज्योग्राफिकल एसोसिएशन"  के 26वें अधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में "जलवायु" पत्रिका के ग्लेशियर विशेषांक का विमोचन मंच पर आसीन अतिथियों द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी बोधगया, बिहार के कुलपति प्रो० के० एन० सिंह, काशी विद्यापीठ, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पी० नाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति ब्रज भूषण शर्मा, प्रो० एस० एन० पाण्डेय, प्रो० गणेश कुमार पाठक, प्रो० राणा प्रताप, डाॅ० अखिलेश्वर कुमार द्विवेदी, डाॅ० अनिल कुमार तिवारी, डाॅ० टिकैत मांझी, डाॅं० अजय तिवारी,डाॅ० रामकुमार तिवारी सहित सभी अतिथियों के कर कमलों द्वारा विमोचन किया गया।  सभी अतिथियों एवं दर्शक दीर्घा में उपस्थित विद्वानों द्वारा जलवायु पत्रिका की भूरि - भूरि प्रशंसा की गयी। जलवायु पत्रिका का विमोचन पत्रिका के ...

युवा वर्ग को डा.लोहिया के विचारों को पढ़ कर अपनाने की आवश्यक्ता

Image
पुण्यतिथि पर याद किए गए  डॉ. राम मनोहर लोहिया बलिया। डा.लोहिया कहते थे जहां जुल्म वही समाजवाद मिलता है लेकिन आज ठीक उलटा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस एक चट्टान है जिसके खिलाफ कोई खड़ा नही लेकिन समाजवादी विचारो के साथ हम लोग खड़े रहे। और उसे सत्ताच्युत करने सफल रहे। उक्त विचार  "डा. राम मनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान के दौरान टाउन हाल के सभागार प्रसिध्द समाजवादी विचारक पाण्डेय गोविन्द जी एड.ने कहा। इस अवसर सपा से प्रबुद्ध समाज के प्रदेश सचिव शिव शरण तिवारी ने कहा कि डा. लोहिया के विचारों को आज के युवा वर्ग के लोगों को पढ़ कर अपनाने की आवश्यक्ता है। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में समाजवादी चिंतक द्विजेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि डा.लोहिया के साथ रहने का सौभाग्ज्ञ मिला जिसने हमारी विचार धारा को ही बदल दिया। तब से आज तक उनके विचारों से लोगों की नित्य अवगत करा रहा हूं।उनके एक एक प्रसंग आज भी हम लोगों को प्रेरणा देता है। व्याख्यान माला मे में अजय बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, शिव शरण तिवारी, शुभ्राशु शेखर पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, राज ऋ...

मद्धेशिया समाज ने राजेश गुप्ता को दिया कर्मयोगी सम्मान

Image
रक्तदान हेतु समाज के युवाओं को करेंगे प्रेरित,111 बार रक्तदान करने वाले मद्धेशिया समाज के पहले रक्तदाता  वाराणसी। बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल एवं मध्यदेशीय समाज वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में कोटवा कपिलधारा स्थित बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सर्वप्रथम मद्धेशिया समाज के कुलगुरू संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी के चित्र पर दीपक प्रजवल्लित तथा फूल माला अर्पण किया गया।   सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज में इस प्रकार रक्तदान में पूरी तन्मयता से काम करने वाले भारत के पहले व्यक्ति है। राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन ने वहां उपस्थित रेगुलर डोनेशन करने वाले आशुतोष गुप्ता, विशाल गुप्ता, आलोक गुप्ता, विनय गुप्ता को भी मंच से सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार रंजीत गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार गुप्ता ने समाज में वैवाहिक परिचय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समय समय पर इस तरह का कार्यक्रम संगठन के नेतृत्व में होते रहना चाहिए।  लोकेश शाह ने धन्यवाद ज्ञापित कर...

दंपति सम्मेलन में तीन सौ जोड़ों ने जाना सुखी जीवन का रहस्य

Image
गायत्री शक्तिपीठ बलिया द्वारा दंपत्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन बलिया। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर रविवार को नव दंपति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के कोने कोने से आए तीन सौ दंपतियों ने हिस्सा लिया।  शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि जयप्रकाश वर्मा ने सुखी जीवन के कई रहस्य बताए। जिनमें उन्होंने सबसे प्रमुख खुला और ईमानदार संचार, आपसी सम्मान, एक-दूसरे के प्रति समर्पण और संतोष की भावना बताया। कहा कि इसके अलावा तुलना न करना, जीवन में संतुलन बनाए रखना और दूसरों के प्रति दयालु होना भी सुखी दांपत्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण सूत्र बताया।  बालरोग विशेषज्ञ डा. अजीत सिंह व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशु सिंह तथा जिला समन्वयक नेहरू युवा कपिल देव ने देव मंच पर सपत्नीक पूजन अर्चन किया। इस दौरान युग गायक पन्नालाल ने संगीत की टोली के साथ भजन व प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया।  उपजोन समन्वयक प्रमोद राय ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसके समापन पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक विजेंद्र नाथ चौबे ने सभी आगंतुकों के प्रति...
दंपति सम्मेलन में तीन सौ जोड़ों ने जाना सुखी जीवन का रहस्य बलिया। * गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया * पर रविवार को नव दंपति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के कोने कोने से आए तीन सौ दंपतियों ने हिस्सा लिया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि जयप्रकाश वर्मा ने सुखी जीवन के कई रहस्य बताए। जिनमें उन्होंने सबसे प्रमुख खुला और ईमानदार संचार, आपसी सम्मान, एक-दूसरे के प्रति समर्पण और संतोष की भावना बताया। कहा कि इसके अलावा तुलना न करना, जीवन में संतुलन बनाए रखना और दूसरों के प्रति दयालु होना भी सुखी दांपत्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण सूत्र बताया। बालरोग विशेषज्ञ डा. अजीत सिंह व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आशु सिंह तथा जिला समन्वयक नेहरू युवा कपिल देव ने देव मंच पर सपत्नीक पूजन अर्चन किया। इस दौरान युग गायक पन्नालाल ने संगीत की टोली के साथ भजन व प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। उपजोन समन्वयक प्रमोद राय ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसके समापन पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक विजेंद्र नाथ चौबे ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

भारत सरकार प्रकट करे खेद: राम गोविन्द चौधरी

Image
तालिबानी आदेश का पालन भारतीय संविधान का अपमान लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मन्त्री राम गोविन्द चौधरी ने कहा है कि महिला पत्रकारों के सम्बन्ध में तालिबानी आदेश का पालन करना भारत की समप्रभुता और भारतीय संविधान का अपमान है। इस भूल के लिए भारत सरकार को सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करना चाहिए। रविवार को अपने आवास पर समाजवादी चिंतक डाक्टर राम मनोहर लोहिया के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मन्त्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान में महिला हो या पुरुष, उसे बराबरी का अधिकार हासिल है लिंग के आधार पर किसी भेद भाव की इजाजत हमारा संविधान नहीं देता भारत में अफगानिस्तान के विदेश मन्त्री की हुई आधिकारिक प्रेस वार्ता में उस देश में जहां प्रथम नागरिक के पद पर एक महिला बैठी है उस देश में महिला पत्रकारों को नहीं शामिल होने देना इस संविधान के सार्वभौमिकता का अपमान है। उन्होंने कहा कि अगर इसकी निन्दा नहीं की गईं और इसे रोका नहीं गया, ऐसा करने वालों को दण्डित नहीं किया गया तो महिला विरोधी मानसिकता रखने वाली ताकतों का उत्साह बढ़ेगा जो दे...

कैंसर पीड़ित बच्चे के लिए राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन ने किया 111वां डोनेशन

Image
रोटेरियन की टीम ने बच्चे को लिया गोद वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल लहरतारा वाराणसी में एडमिट झारखंड पलामू से 2 साल के बच्चे के परिवार की तरफ से फोन आया।  इस बच्चे को 10 यूनिट्स ब्लड और 15 यूनिट्स SDP की जरूरत अगले छः माह के अंदर जरूरत है। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी और वाराणसी रीजन के रोटेरियन की टीम मिलकर इस बच्चे को गोद ले ली है। हर संभव इस बच्चे को मदद आप सभी के सहयोग से कराते रहेंगे। अध्यक्ष नीरज पारिख, नमित पारिख, धीरज मल्ल, आशीष केसरी, रोटरी से अमित गुजराती, अभिमन्यु वर्मा इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं।

जेएनसीयू के कुलपति को पितृ शोक

Image
शनिवार को उनके पैतृक गांव स्थित अहिरौला घाट पर हुआ अंत्येष्टि  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के पिताजी राम आसरे गुप्ता जी  (72 वर्ष) का 10 अक्टूबर, 2025 को सायं लगभग 8:30 पर किंग जार्ज  मेडिकल विश्वविद्यालय लख़नऊ मे इलाज के दौरान निधन हो गया है।  कुलपति 4 भाई और एक बहन है. वे अपना भरा भूरा परिवार छोड़ गए। इस घटना से विश्वविद्यालय सहित उनके गांव पर शोक की लहर दौड़ गई. लोग शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आवास पर पहुंच गए  दिवंगत आत्मा की अन्त्येष्टि संस्कार  11 अक्टूबर, 2025 दिन शनिवार को कुलपति जी के पैतृक गांव अहिरौला बाजार आजमगढ़ के मुख्य चौक स्थित अहिरौला घाट पर तमसा नदी के किनारे की  गयी । दिवंगत आत्मा को मुखाग्नि सुपुत्र कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता और छोटे सुपुत्र आलोक कुमार गुप्ता ने दी।  ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। पितृशोक के इस अत्यंत दु:खद क्षण में समस्त विश्वविद्यालय परिवार आदरणीय कुलपति जी के साथ है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस...

मरना मंजूर है लेकिन राजतंत्र की वापसी नहीं: राम गोविंद चौधरी

Image
जय प्रकाश नारायण जी के जयंती पर उनके चित्र पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन बलिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि यह संविधान, लोकतंत्र, न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका गठित करने के लिए प्रतिनिधि चुनने का बराबर का अधिकार और आजादी अनगिनित कुर्बानियों के बाद मिली है। इसे बचाने के लिए जान भी जाए तो मंजूर है लेकिन राजतंत्र की वापसी नहीं। शनिवार को अपने आवास पर जेपी बाबू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बागी बलिया के सपूत उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि अडानी, अम्बानी के धन और लाठी के बल पर उनके कारिन्दे और कुछ लोग देश में फिर से राजतंत्र की वापसी का सपना देख रहें हैं। ये सपना देखने वाले लोग जल्द ही तरह तरह के वेश में पीडीए के दरवाजों पर गिड़गिड़ाते दिखेंगे। उन्होंने कहा कि साथियों यही समय होगा, राजतंत्र वापसी के मंसूबों पर पानी फेरने का. इस समय चूके तो सदा सदा के लिए चुक जाइएगा। श्री चौधरी ने कहा कि सावधान रहिएगा। आपको डराया जाएगा, आपको सताया जाएगा, आपको पैसा दिया जाएगा कि आप या राजतंत्र की वापसी ...

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने हर मोर्चे पर निभाई अहम भूमिका: अम्बेश

Image
वीर कुंवर सिंह बस्ती द्वारा घोष दल के साथ निकाला गया संचलन  बलिया। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले बस्ती सह विजयादशमी उत्सव पथ संचलन के क्रम में आठ अक्टूबर दिन बुधवार  को रामपुर उदयभान स्थित वीर कुंवर सिंह बस्ती द्वारा घोष दल के साथ संचलन निकाला गया जो डॉ. रामविचार  रामरती सरस्वती बालिका विद्यालय से प्रारम्भ होकर कुंवर शनघ चौराहा, कुंवर उपवन, प्रोफेसर कॉलोनी होता हुआ पुनः डॉ. रामविचार  रामरती सरस्वती बालिका विद्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। अमृतवचन व एकलगीत के बाद मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अम्बेश जी का पाथेय प्राप्त हुआ। अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता अम्बेश ने बताया कि पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने जिस बीज रूपी संघ का बीजारोपण किया वो आज वटवृक्ष का रूप धारण कर लिया है जिसकी व्याप्ति आज पूरे विश्व में व्याप्त है। उन्होंने आगे बताया कि विजया दशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी, क्योंकि इस्लामिक आक्रांताओं और ब्रिटिश शासन के दौरान भारत माता की दुर्दशा हो गई थी और हिंदुत्व ...

ददरी मेला बलिया का गौरव और स्वाभिमान है जिसे सरकार बर्बाद करने पर है उतारू: सुशील पाण्डेय

Image
कहा: पद की प्रतिष्ठा को बचाने हेतु संघर्ष के रास्ते को चुने बलिया नपा अध्यक्ष बलिया। महर्षि भृगु जी के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर जनपद में लगने वाला पौराणिक एवं ऐतिहासिक ददरी मेला सिर्फ एक कुछ दुकानों और लोगों के भीड़ का मेला नहीं है यह मेला बलिया का गौरव और स्वाभिमान है। जिसे भाजपा सरकार बर्बाद करने पर उतारू है।  उक्त बाते समाजवादी पार्टी बलिया के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने बुधवार को प्रेस को जारी एक बयान में कही। बीजेपी पर तीखा आरोप लगाते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि ट्रिपल इंजन की बात करने वाले लोग अपनी ही तीसरी इंजन को नेस्तनाबूत करने पर तुले है। उच्च पदों पर बैठे लोग नीचे वाले को खत्म कर रहे है।    सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि बलिया का ऐतिहासिक और पौराणिक ददरी मेला हमेशा से नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा लगाया जाता रहा है और उसने नगर पालिका अध्यक्ष की भूमिका अग्रणी रहती आई है जिसमें जिला प्रशासन सहयोगी की भूमिका में रहा है। अब उसी नगर पालिका के अध्यक्ष को मेला समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रखने का निर्णय जिला प्रशा...

अजय राय जी का संघर्ष एवं नेतृत्व हर कार्यकर्ता को देता है ऊर्जा: सागर सिंह राहुल

Image
दिव्यांग जनों के हाथों केक काट मनाया गया कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जन्म दिन  बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल के गुरुद्वारा रोड स्थित आवास पर आज दिनांक 7 अक्टूबर दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर दिव्यांग जनों के हाथों केक काट उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान सागर सिंह राहुल ने कहा कि अजय राय जी सुख-दुख में सबके साथी, अन्याय के खिलाफ सदा मुखर, जनता के हक़ की आवाज़ लड़ते आ रहें है। जिससे कार्यकर्ता सहित पार्टी में नया संचार उत्पन्न हो रहा है। इनका संघर्ष और नेतृत्व प्रदेश के हर कार्यकर्ता को ऊर्जा देता है। इस मौके पर राज प्रकाश, राजा शर्मा, राजकुमार पटेल, रोहित शर्मा शर्मा, पंकज वर्मा, अशोक ठाकुर समीर अख्तर, राहुल माझिल, आकाश गुप्ता आर्यन, गोलू कुमार, एकलाख अहमद इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स का पद ग्रहण एवं गवर्नर विजिट तथा चार्टर नाइट सम्पन्न

Image
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने की अपनी टीम की घोषणा  वाराणसी। रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी की प्रथम पद ग्रहण तथा मंडलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशन में सम्पन्न हुआ।  चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन तथा चार्टर सचिव रोटेरियन डॉक्टर आशीष गुप्ता को कॉलर पहना कर उनको नए क्लब की जिम्मेदारी सौंपी।  क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता ने अपनी टीम की घोषणा की। उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, क्लब ट्रेनर नागेंद्र जायसवाल, सचिव डॉक्टर आशीष गुप्ता, सह सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल चौरसिया, सार्जेंट एट आर्म रमेश राय, डायरेक्टर रत्न बागची, रूपेश गुप्ता, दिव्यांक सिंह, कृष्णा मोहन गुप्ता हुए।  असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अमर अग्रवाल एवं क्लब GSR रोटेरियन प्रशांत नागर की नया क्लब खोलने में सराहनीय भूमिका निभाई।