किसानों के हुए नुकसान का आकलन करा दिया जाय उचित मुआवजा: सुशील पाण्डेय "कान्हजी"

अन्य सुविधा जैसे बिजली, पानी,खाद आदि मुफ्त उपलब्ध कराने की रखी मांग
बलिया। समाजवादी पार्टी के जनपदीय उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि बेमौसम हुए बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है किसान की पूरी मेहनत इस दैवीय कारण से बर्बाद हो गई है जिसका तत्काल संज्ञान सरकार को लेना चाहिए।

    समाजवादी पार्टी बलिया सरकार से मांग करती है कि जनपद में किसानों के हुए नुकसान का सही सही आकलन करा कर उचित मुआवजा दिया जाय साथ ही किसानों को आगे अपनी खेती को पुनः खड़ी करने के लिए अन्य सुविधा जैसे बिजली, पानी,खाद आदि मुफ्त उपलब्ध कराए।
   कान्हजी ने कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की ऐसे समय में किसानों के साथ हृदय खोल कर खड़ा रहना चाहिए जिससे देश और समाज की तरक्की हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन