सेवा सदन स्कूल कथरिया पर हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
सोहाव (बलिया)। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन मां सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल कथरिया पर किया गया, जिसके अंतर्गत कबड्डी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, बैडमिंटन, कैरम, चेस, रस्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें स्कूल के बच्चे पूरे उत्साह से प्रतिभाग किए।
कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा सदन स्कूल कथरिया के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दिवस को वर्ष 2012 में भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में नामित किया गया। यह दिवस देश के महान खिलाडियों को सम्मान स्वरुप याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस का प्राथमिक उद्देश्य खेल के महत्त्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और दैनिक जीवन में शारीरिक रूप से सक्रिय रहना है। साथ ही मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए बताया कि इन्हें 'हॉकी के जादूगर' के रूप में जाना जाता है इनका जन्म 29 अगस्त, 1905 को उत्तर प्रदेश के वर्तमान जिला प्रयागराज में हुआ था।
खेल प्रतियोगिता आयोजित करने में स्कूल की शिक्षिका किरन, दीप शिखा सिंह, अंजली पाण्डेय, अर्चना कश्यप, शबाना खातून, किरन, सोनम, रूबी, प्रणिता, रिया गुप्ता आदि ने सक्रिय रूप से सहयोग दिया। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment