नवनिर्मित थाना कोतवाली गेट व जनसुनवाई कक्ष का एसपी ने किया उदघाटन

साथ ही जीर्णोद्धारित महिला थाने का भी पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया उद्घाटन
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया  ओमवीर सिंह द्वारा सोमवार को नवनिर्मित थाना कोतवाली गेट व जनसुनवाई कक्ष एवं जीर्णोद्धारित महिला थाने का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा थाना कोतवाली एवं महिला थाना कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी  कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर  श्यामकान्त, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बलिया सुभाष चन्द यादव, पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक  चन्द्र भाष्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा रामायण सिंह, थानाध्यक्ष दुबहड़  मिथिलेश कुमार बांसडीह रोड थाना प्रभारी अजय पाल व थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती कल्पना मिश्रा आदि रहे। 

उदघाटन के मौके पर कहा कि जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी सुनील कुमार मिश्रा हर अच्छे काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा जनपद मे जब से पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमवीर सिंह कार्य भर ग्रहण किये है तब से कानून व्यवस्था सबसे सराहनीय कार्य हो रहा है। इस मौके पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहें।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन