खाद्य विभाग की टीम ने 35 किलो पनीर व 30 किलो खोया को कराया नष्ट

अंतरजनपदीय विशेष अभियान की टीम ने चलाया जांच अभियान
बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के एवं सहायक आयुक्त आजमगढ़ मण्डल के निर्देश पर अंतरजनपदीय विशेष अभियान की टीम ने बुधवार को खराब स्थिति में भण्डारित 35 किलो पनीर और 30 किलो खोया को पकड़ा जिसे टीम ने मौके पर ही बिनष्ट करा दिया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गोविन्द यादव जनपद आजमगढ़, विजय प्रकाश जनपद मऊ व कीर्ति आनन्द जनपद आजमगढ की टीम ने बुधवार को लक्ष्मणपुर स्थित गूडडू डेयरी से 01 पनीर, 01 खोवा का एवं सोहोंव स्थित रिसभ डेयरी से 01 पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। 35 कि०ग्रा० पनीर जिसका मूल्य लगभग 9100 रू० व 30 कि०ग्रा० खोया जिसका मूल्य लगभग 9000 रू० का अस्वस्थ्यकर भण्डारित पाये जाने पर विनष्ट कराया।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी