हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति
बलिया। सेवा सदन स्कूल कथरिया में शनिवार को बसंत पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करते हुए सभी बच्चों ने ज्ञान प्राप्त करने का आशीर्वाद लिया। 

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान बच्चों ने मां सरस्वती की आराधना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह  ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवम अभिभावकों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी। 

इस मौके पर अंजली पांडेय, दीप शिखा सिंह, अंशिका सिंह, किरन राज, संध्या गिरि, श्वेता, रिया गुप्ता, सोनम सहित सभी शिक्षक एवं बच्चें उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा