वाराणसी के महापौर का बलिया में हुआ शानदार स्वागत

स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित 
बलिया। नगर निगम वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी को शहर के कदम चौराहा पर कामेश्वर चेरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के पूर्व अध्यक्ष पंडित अवध बिहारी चौबे के नेतृत्व में गाजे बाजें के साथ स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री तिवारी ने कहा कि अपने लोगों के बीच इस तरह का सम्मान पाकर मन गदगद हो गया।तथा इसी बहाने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय, राजेश कुमार तिवारी, मनीष तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय पप्पू,टुन टून, त्रिपुरी चौबे, मनोज पाण्डेय डा देवानंद राय आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-