एनसीसी कैडटो ने शहीद मंगल पांडेय के स्मारक पर श्रमदान कर की स्मारक परिसर की साफ सफाई

राष्ट्र की रक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहने की दिलाई गई शपथ
दुबहर (बलिया)। शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा के यूपी एनसीसी 93 बटालियन के कैडटो ने शहीद मंगल पांडेय के स्मारक नगवा में पहुंच कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया और श्रमदान कर स्मारक परिसर की साफ सफाई की।

 एनसीसी के कैड्टो द्वारा स्मारक परिसर की सफाई के साथ पीटी, परेड, मार्च आदि का अभ्यास भी किया गया। कर्नल अनुराग तिवारी के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र पटेल ने सभी कैडेट्स को एनसीसी के नियम नियमावली से अवगत कराते हुए राष्ट्र की रक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संजय प्रकाश पांडे सहित विद्यालय परिवार के अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन