एनसीसी कैडेटों द्वारा हर घर तिरंगा थीम के माध्यम से समाज को दिया संदेश


कॉलेज के प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखा रैली को किया गया रवाना
बलिया। सरकार की मंशा के अनुरूप 90 यू0पी0 बटालियन के कमान अधिकारी ले0 कर्नल आर0के0 पुनिया के निर्देशन एंव प्राचार्य प्रो0 रवींद्र नाथ मिश्र की अगुवाई में
14 अगस्त दिन बुधवार को एनसीसी कैडेटों द्वारा हर घर तिरंगा थीम के माध्यम से समाज को संदेश दिया।

 यह रैली श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के प्रांगण से प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो टी0डी0 कॉलेज चैराहा, मिड्ढी होते हुए पुनः महाविद्यालय वापस आया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कैडेटों से कहा कि इस तिरंगे के लिए हमारे वीरों ने बलिदान दिया तथा अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पण कर दिया। उनकी इस वीरता को सैदव याद करना है तथा इस तिरंगे के मान सम्मान के लिए कार्य करना है। 

इस कार्यक्रम में एन0सी0सी0 अधिकारी ले0 अखिलेश प्रसाद ने भी कैडेटों को देश हित के लिए अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी से करने को लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण के साथ 30 कैडेटों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा