लायंस क्लब बलिया द्वारा सावन मेले का हुआ आयोजन

मेले में बलिया के बहुत से उद्यमियों ने अपने सामानों का लगाया स्टाल 
बलिया। लायंस क्लब बलिया  सोसाइटी द्वारा प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी टाउन हॉल बापू भवन में राजस्थानी सावन मेले का आयोजन किया गया जिसमें हमारे बलिया के बहुत से उद्यमी जो अपना सामान लेकर अपना स्टाल लगाएं।

 हम लोगों का काम था बलिया के जो भी उद्यमी है उनको एक मंच प्रदान करना जिसमें तमाम तरह के हाथ से बनाऐ गए सामान को स्टाल पर  लगाये और बिक्री करे। इंजीनियर अशोक जयसवाल ने बताया कि लायंस क्लब का यह उद्देश्य है कि लोकल को बढ़ावा देना। इसके लिए तमाम तरह के कार्य समाज के लिए करती है। उसी के तहत राजस्थानी सावन मेले का आयोजन किया गया।  

इस कार्य के लिए अध्यक्ष नीरज बरनवाल, सचिव वंश सहगल, कोषध्यक्ष रजत अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, सृजन, आशीष गर्ग,  गुलाम अली, नीरु भटनागर, विधि जायसवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा