खाद्य विभाग ने खाद्य पदार्थ के दुकानों से लिए 13 नमूने

रक्षाबन्धन त्यौहार को मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की प्रवर्तन टीम ने 9 दुकानों से नमूने किए संग्रहित
बलिया। रक्षाबन्धन त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को बलिया -बैरिया मार्ग पर करवाई करते हुए खाद्य पदार्थ ने 9 दुकानों से 12 नमूने संग्रहित किये। 

इस दौरान टीम ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थो को ढककर रखने, सफाई रखने, मिलावत रहित शुद्ध एव गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, बिना लाइसेंस के कारोबार नही करने  के निर्देश दिये। करवाई के समय उपस्थित आमजन को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी0 के0 राय के नेतृत्व में निकली प्रवर्तन टीम ने भृगु आश्रम, काजीपुरा रेलवे क्रासिंग, नगवां, अखार आदि स्थानों से 9 खाद्य पदार्थ के दुकानों से 12 नमूने लिए। 

सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि अभियान का क्रम आगे भी जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, अनिल कुमार, धर्मराज शुक्ल, अखिलेश मौर्या, सतीश सिंह सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन