मुण्डन संस्कार के दौरान गंगा नदी में डूबा युवक

ओझवलिया ग्राम का निवासी है डूबने वाला युवक
हल्दी (बलिया)। जनपद के हल्दी थाना अन्तर्गत चैन छपरा घाट पर आज सोमवार को मुण्डन संस्कार के दौरान गंगा नदी में ओझवलिया का एक लड़का डूब गया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई है। घाट पर चारों तरफ चीख पुकार मच गया है। 

आनन फानन में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील दूबे ने हल्दी थाना एवं सम्बंधित अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर हल्दी थाना पहुंच कर लाश को बरामद करने हेतु प्रयास कर रही है। डूबने वाले युवक का नाम गोलू पासवान पुत्र स्व. ललन पासवान है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है। युवक चार भाई और उसकी एक बहन और 52 वर्षीय मां बाला देवी है। समाचार लिखे जाने तक अभी तक लाश बरामद नहीं हो पायी है। 

ज्ञात हो कि आज सोमवार को ओझवलिया के मृतक के बड़े भाई अर्जुन पासवान के दो लड़के क्रमशः बलवीर और कान्हा का मुण्डन संस्कार चैन छपरा घाट पर हो रहा था। इसी दौरान नहाने के बाद गोलू पासवान पूजा करने हेतु लोटा में गंगा जल लाने दोबारा नदी में गया। उसी दौरान उसका पैर फिसला गया और गहरी खाई में डूब गया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-