अगलगी में झोपड़ी जलकर हुई खाक


ग्रामीणों के अथक प्रयास से पाया गया आग पर काबू
दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती में रविवार की देर रात्रि को अचानक लगी आग से गांव में अपरा तफरी मच गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

 प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रविवार की रात्रि लल्लन पासवान पुत्र स्वर्गीय रामदास पासवान की झोपड़ी में अचानक आग की लपटे दिखाई देने लगी। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते की अग्नि ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे कि दो झोपड़ियां, भूसा, अनाज, चारपाई सहित कपड़े जलकर खाक हो गए। लल्लन पासवान की पत्नी लालती देवी किसी शादी समारोह में सम्मिलित थी कि अचानक शोरगुल होने पर अपने घर की तरफ दौड़ी। देखते ही देखते आग ने उनके रियायसी झोपड़ी को जलाकर खा कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

आग लगाने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव भुवर ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा