Posts

Showing posts from March, 2024

चोरों के किसी भी तरीके से रहे सावधान

Image
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा ने जनता से किया आग्रह बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा ने जनता से आग्रह किए है कि चोरों के किसी भी तरीके से सावधान रहा जाए। कैसे पहचाने कि यह फर्जी आदमी है, इसके लिए प्रमुख बिंदु पर ध्यान देंगे। इसे आप स्वयं अवश्य पढ़े और अपने परिजनों को भी भेजें। उन्होंने कहा कि सभी जनपदवासी फ्लैट /मकान मालिकों को हाई अलर्ट, जागरूक रहें सुरक्षित रहें। वे घर-घर जाते हैं। वे गृह मंत्रालय की मुहर और लेटरहेड रखते हैं और यह सुनिश्चित करने का दावा करते हैं कि सभी के पास जनगणना के लिए वैध पहचान पत्र हैं। वे हर जगह घूमते हैं और फिर वे आपके घर आएंगे और कहेंगे कि मैं भारत सरकार की आयुष्मान योजना से हूं और आपकी तस्वीर / फिंगरप्रिंट लेना चाहता हूं। उनके पास लैपटॉप, बायोमेट्रिक्स मशीनें और सभी की डेटा लिस्ट है, जैसे सरकारी अधिकारियों के पास होती है । वे आपको सभी डेटा सूची के नाम दिखाएंगे और अधिक जानकारी मांगेंगे, ये सब एक घोटाला है कृपया उनसे कोई भी जानकारी साझा न करें । अपने घर और समुदाय के परिवार के सदस्यों और बुजुर्गों से कहें कि वे उन्हे अपने घर में प्रवे...

बड़े ही मृदुभाषी व अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व थे डा.अंजनी कुमार सिंह

Image
पूर्व प्राचार्य के असामयिक निधन पर आईपीएस ने शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि बलिया। कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व एनसीसी अधिकारी पूर्व प्राचार्य डॉ.अंजनी कुमार सिंह जी की गत दिनों असामयिक निधन पर कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्र नेता रहे इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने गहरा दुख प्रकट किया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डा.अंजनी कुमार सिंह जी बड़े ही मृदुभाषी व अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व थे। एनसीसी अधिकारी रहने के दौरान उन्होंने हजारों छात्रों को एकता और अनुशासन तथा राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाया था। उनका इस तरह चले जान बड़ा ही दुखदायी है। दिवंगत गतात्मा की शांति के लिए प्रकृति शक्ति से प्रार्थना करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अरविंद गोंडवाना के अलावे आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रंजीत कुमार निहाल, मनोज शाह, संजय कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार प्रमुख रूप से रहे।

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन

Image
संकल्प संस्था के कलाकारों ने की नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति बलिया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी न्यायालय के सामने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की उपस्थिति में स्वीप (sveep) के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए संकल्प संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी।  इस नुक्कड़ नाटक की थीम थी- पहले होगा मतदान, बाद में होगा कन्यादान"। जबकि जनपद स्तर पर मतदाता जागरूकता की थीम है- "बागी बलिया तबे कहाई, घर-घर से जब वोट दियाई"। यहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों और लोगों ने कलाकारों को मतदाता जागरूकता के लिए प्रस्तुत कर रहे नुक्कड़ नाटक की सराहना की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, नोडल अधिकारी स्वीप रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और संकल्प संस्था के आशीष त्रिवेदी एवं अन्य कलाकार मौजूद थे। रिपोर्ट: असगर अली

मतदान प्रतिशत को बढ़ाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी: डॉ. गणेश पाठक

Image
पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन बलिया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नागा जी इंटर कॉलेज जीराबस्ती में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के लोकपाल डॉक्टर गणेश कुमार पाठक, नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक कपिल देव व विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम शरण मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर गणेश पाठक ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में युवाओं को आगे आना होगा। मतदान प्रतिशत को बढ़ाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित युवाओं को मतदान प्रतिशत बढ़ाने का शपथ दिलाया गया। युवा भारत विकसित भारत पर युवाओं ने अपना - अपना विचार प्रकट किया। इस मौके...

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के सेवानिवृत होने पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Image
अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर किया गया उनके सुखमय जीवन की कामना दुबहर (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखार पर शनिवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के सेवानिवृत होने पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।  ज्ञात हो कि जनपद के विभिन्न ब्लाकों में अपनी 43 साल की सेवा बेसिक शिक्षा विभाग में देने के बाद प्रधानाध्यापक अरुण कुमार आज सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी समेत प्राथमिक शिक्षक संघ के लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अरुण कुमार में एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण निहित हैं।  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अरुण कुमार सबको साथ लेकर चलते हुए ईमानदारी पूर्वक अपने जिम्मेदारियो का पालन करते रहे। जिला मंत्री डॉ राजेश पांडे ने अरुण कुमार को एक ऊर्जावान शिक्षक बताया। ब्लॉक अध्यक्ष अजीत पांडे एवं मंत्री समरजीत बहादुर सिंह ने अरुण...

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के सेवानिवृत होने पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Image
अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर किया गया उनके सुखमय जीवन की कामना दुबहर (बलिया)। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखार पर शनिवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के सेवानिवृत होने पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं अधिकारी गण उपस्थित रहे।  ज्ञात हो कि जनपद के विभिन्न ब्लाकों में अपनी 43 साल की सेवा बेसिक शिक्षा विभाग में देने के बाद प्रधानाध्यापक अरुण कुमार आज सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी समेत प्राथमिक शिक्षक संघ के लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह आदि देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अरुण कुमार में एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण निहित हैं।  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अरुण कुमार सबको साथ लेकर चलते हुए ईमानदारी पूर्वक अपने जिम्मेदारियो का पालन करते रहे। जिला मंत्री डॉ राजेश पांडे ने अरुण कुमार को एक ऊर्जावान शिक्षक बताया।  ब्लॉक अध्यक्ष अजीत पांडे एवं मंत्री समरजीत बहादुर सिंह ...