Posts

Showing posts from February, 2024

बलिया से तय होती है देश की राजनीति: वंदना तिवारी

Image
लोकसभा क्षेत्र बलिया से सांसद की उम्मीदवारी का दावा किया पेश  बलिया। महिला सशक्तिकरण, संसद में महिलाओं की भागीदारी, सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मोदी मिशन को धार देने के लिए जिले की बेटी वंदना तिवारी ने बलिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद की उम्मीदवारी का दावा पेश किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए वंदना तिवारी ने कहा कि मै 1996 से भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हूं और अनवरत सक्रिय रूप से संगठन का काम कर रही हूं। बलिहार, रामगढ़ की रहने वाली वंदना तिवारी ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से एमए किया है। कहा कि संगठन की प्राथमिक इकाई से काम करते हुए वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हूं। उन्होंने कहा कि मै शिक्षिका भी रही हूं और हिंदी, इंग्लिस भोजपुरी, बंगाली एवं पंजाबी जानती हूं। वर्तमान समय में मैं नेशनल स्यूमन राइट्स फाउंडेशन की नेशनल लीगल सेल की ज्वाइंट सेक्रेटरी, इंडियन सिविल आर्मी की चेयरपर्सन, इंडियन वूमेन ट्रस्ट की चेयरमैन भी हूं। हमारी पार्टी देश के सभी वर्ग की महिलाओं को सरकार और संगठन में सम्मान देने के लिए पूरी ईमानदारी...

जनसुनवाई के दौरान समस्याओं का तत्काल कराया जा रहा निस्तारण

Image
अपर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को दिए गए सख्त निर्देश बलिया। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया अनिल कुमार झा ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप एवं पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के मार्गदर्शन के अनुसार सभी कार्य होंगे। अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान ऑनलाइन समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए। सबसे ज्यादा महिलाओं की गंभीर समस्या को देखते हुए कई थाना प्रभारी को उन्होंने फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकार के साथ थाना प्रभारी को यह बताया गया है कि अपने क्षेत्र में समस्या आने पर मौके पर ही उसका समाधान किया जाए। चौकीदारों को भी यह हिदायत दिया गया या अपने क्षेत्र में छोटी बड़ी जो भी समस्या हो अपने थाना प्रभारी को तुरंत अवगत कराए। अपराध करने वाले एवं अपराधियों से मिलने वालो को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव को देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने क्षेत्र में पुलिस मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। रिपोर्ट: असगर अली

एनएसएस के छात्रों ने कूड़ा करकट को डस्टबिन में डालने का दिया संदेश

Image
जेएनसीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन  बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई द्वारा कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण मे द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया।  सुरहा ताल के किनारे टावर के पास एनएसएस के छात्रों ने साफ सफाई अभियान चला कर किया। इस स्थान पर पूर्व जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मेला लगाया था और नाविक प्रतियोगिता के साथ नाव भ्रमण आम जनता के लिए चल रहा था। लगभग एक माह तक यहां पर आम जनता की काफी भीड़ रही। कुछ दिन पहले  सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन और संस्कृति की बैठक संपन्न हुई, जिसमे सुरहा में देशी - विदेशी पर्यटकों के सुविधा के लिए विकास कार्यों सहित जनपद में पर्यटन के विकास के कुछ अन्य प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ लाल विजय सिंह ने बताया कि यहां पर्यटन विकास हो जाने पर देश में इस स्थल की पहच...

अनैतिक सत्ता के खिलाए आर पार की लड़ाई छेड़ने का आ गया है समय: रामगोविन्द

Image
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीबीआई द्वारा सम्मन की किया घोर निंदा बलिया। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी को सीबीआई द्वारा दिए गए सम्मन का घोर निंदा करता हूं। यह भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सत्ता पाने के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं लेकिन फैसला जनता के हाथ में है। भगवान रूपी जानता इसका जवाब जरूर देगी। मोदी सरकार देश के सभी विपक्षिय नेताओं को ईडी सीबीआई का डर दिखा कर विपक्ष को कमजोर करना चाहती है विपक्ष इससे डरने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को सीबीआई द्वारा जो  सम्मन भेजा गया है। सभी नेता एवं कार्यकर्ता कमर कसकर संघर्ष के लिए तैयार रहे हैं। जल्द ही राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करके इसकी घोषणा की जाएगी।    उक्त बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी प्रेस को जारी अपने एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया हैं जब अनैतिक सत्ता के खिलाए एकजुट होकर आर पर की लड़ाई छेड़ा जाय...

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत उत्सव कार्यक्रम

Image
विद्यालय में नवनिर्मित ओम ज्ञानदानी मातृ मन्दिर में मूर्ति स्थापना एवं विशाल कक्ष का हुआ शिलान्यास बलिया। बसन्त पंचमी उत्सव के शुभ अवसर पर डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान बलिया में नवनिर्मित ओम ज्ञानदानी मातृ मन्दिर में मूर्ति स्थापना, विशाल कक्ष का शिलान्यास एवं बसंत उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंदिर में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती, 'ॐ' शब्द की प्रतिमूर्ति व मां भारती के नूतन विग्रह की स्थापना पूजन हवन कर की गई, जिसमें यजमान के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह, सह प्रबंधक मारुति नंदन तिवारी तथा डॉक्टर संतोष तिवारी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचंद्र जी, वशिष्ठ अतिथि यू उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती गोरक्षप्रान्त के प्रदेश निरीक्षक श्री श्रीराम सिंह द्वारा किया गया। हवनादि के पश्चात विश...

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत उत्सव कार्यक्रम

Image
विद्यालय में नवनिर्मित ओम ज्ञानदानी मातृ मन्दिर में मूर्ति स्थापना एवं विशाल कक्ष का हुआ शिलान्यास बलिया। बसन्त पंचमी उत्सव के शुभ अवसर पर डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान बलिया में नवनिर्मित ओम ज्ञानदानी मातृ मन्दिर में मूर्ति स्थापना, विशाल कक्ष का शिलान्यास एवं बसंत उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंदिर में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती, 'ॐ' शब्द की प्रतिमूर्ति व मां भारती के नूतन विग्रह की स्थापना पूजन हवन कर की गई, जिसमें यजमान के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह, सह प्रबंधक मारुति नंदन तिवारी तथा डॉक्टर संतोष तिवारी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचंद्र जी, वशिष्ठ अतिथि यू उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती गोरक्षप्रान्त के प्रदेश निरीक्षक श्री श्रीराम सिंह द्वारा किया गया। हवनादि के पश्चात विशाल कक्ष का ...