नए साल की खुशियां सभी धर्म के लोगों को मुबारक: संजय सिंह


कहा: भाईचारे एकता के साथ मनाए खुशी
बलिया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया एस आनंद के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी महोदय की कुशल पर्यवेक्ष में एस वैभव पांडे महोदय क्षेत्रीय अधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में शहर कोतवाल संजय सिंह ने नगर के लोगों से यह अपील किया है कि नए साल की खुशियां सभी धर्म के लोगों को मुबारक।
                    शहर कोतवाल संजय सिंह

 लेकिन कानून को हाथ में लेने वाले व्यक्ति हो जाएं सावधान, क्योंकि इसमें जेल की भी हवा खानी पड सकती हैं। इसलिए नए साल की खुशी अवश्य मनाए लेकिन शराब पीकर इधर-उधर अनावश्यक ना घूमें। ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा इस नए साल में होशो हवास के दायरे में खुशी मनाएं । इसके साथ ही की सभी धर्म को लोगों पर किसी तरह का अनावश्यक बातों का प्रयोग ना करें जिसे उनको कष्ट हो। इस बात का ध्यान देना हैं कि भाईचारे एकता के साथ खुशी मनाए। उपद्रव करने वाले को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। रात्रि 10:00 बजे के बाद जो जरूरी काम हो उसी को करें। सड़को पर अनावश्यक ना घूमें। 
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन