बलिया से योग गुरु धनंजय यादव और डॉ दिवा सिंह हुए सम्मानित


इंटरनेशनल योगा प्राइम अवार्ड में योग सेवा अवार्ड से किया गया सम्मानित
बलिया। योग, प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे इंडियन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट योग गुरु धनंजय यादव तथा वाइस प्रेसिडेंट डॉ दिवा सिंह को उनकी कार्यशैली और योग के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए इंडियन योग थैरेपिस्ट एसोसिएशन ने उन्हें इंटरनेशनल योगा प्राइम अवार्ड में योग सेवा अवार्ड से सम्मानित किया है।
 साथ ही योग के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएं देते रहने की अपेक्षा की है। इंडियन हेल्थ एंड स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन के सभी योग सदस्य एवं मित्रों ने योग अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उनको बधाइयां दी हैI

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन