बलिया में 30 दिसंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त 01 से 15 जनवरी तक चलेगा घर- घर जनसंपर्क अभियान 
बलिया। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पर बन रहे प्रभु श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह में रामलला के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त 01 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर जनसंपर्क अभियान के क्रम में  30 दिसंबर 2023 शनिवार को एक शोभायात्रा निकलनी है जिसमें जिले से लगभग पचास हजार लोग सम्मिलित होंगे। 

यह शोभायात्रा शहर के रामलीला मैदान से अपरान्ह 12 बजकर 30 मिनट से प्रारम्भ होकर श्री बालेश्वर बाबा मंदिर, हनुमानगढ़ी, चौक, सेनानी उमाशंकर चौराहा, चित्तू पाण्डेय  होते हुए टी डी. कॉलेज चौराहा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पर पहंचेगा। उपरोक्त जानकारी अभियान के समन्वयक अरुण मणि द्वारा दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी