आरएसएस बलिया का भव्य गुणात्मक पथ संचलन 28 को

श्री भृगु मन्दिर के प्राँगढ़ से अपरान्ह 2 बजे से निकलेगा पथ संचलन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया द्वारा दिनाँक 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को भव्य गुणात्मक पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कार्यवाह हरनाम सिंह ने बताया कि यह गुणात्मक पथ संचलन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में बलिया के श्री भृगु मन्दिर के प्राँगढ़ से अपरान्ह 2 बजे से निकलेगा जो भृगु मन्दिर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन मार्गों से होता हुआ पुनः श्री भृगु मन्दिर पहुंचेगा जहां बौद्धिक के बाद कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा विजयादशमी के दिन किया गया था। तब से संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष विजयादशमी उत्सव पर परंपरागत पथ संचलन निकाला जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी