नए क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने ग्रहण किया कार्यभार


राज्य परिवहन निगम बलिया डिपो के नए क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक बने अजय कुमार
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बलिया डिपो के नए क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक अजय कुमार ने अपना कार्यभार ग्रहण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप एवं माननीय मंत्री दयाशंकर सिंह परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के आदेशों के क्रम में विभाग का जो भी आदेश होगा उसे नियमानुसार कार्यरूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय लखनऊ से बलिया तबादला हुआ है। जनता की जो भी शिकायत होगी उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। कहा कि कंडक्टर एवं ड्राइवर यात्रियों से मधुर भाषा का प्रयोग करेंगे। किसी तरह का शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। शिकायत मिली तो आवाज कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी