किसानों के अच्छी फसल के लिए हीरा इंजीनियरिंग वर्क्स पर हुआ मंथन


ताकि किसान अच्छी उपज कर बढ़ा सके आमदनी का स्रोत
बलिया। शहर के राजधानी रोड जलालपुर, कृष्ण टॉकीज के समीप हीरा इंजीनियरिंग वर्क्स पर मंतोष शर्मा के नेतृत्व में किसानों को किस तरह अच्छी फसल कराया जाए इसके लिए मंथन किया गया।

वही मीडिया से बात करते हुए मंतोष शर्मा ने बताया कि इस समय बाजार थोड़ा नाजुक है। लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में किसानों के लिए हम लोग नए और आधुनिक यंत्रों का आविष्कार करने में लगे हैं बहुत जल्द बाजार में यह लॉन्च हो जाएगी। किसानों को जोताई और बोआई करने में काफी मदद मिलेगी। किसानों को समय का भी बहुत ज्यादा बचत होगा और वह अपनी अच्छी उपजाऊ कर आमदनी का स्रोत बढ़ा सकते हैं। क्योंकि एक तरफ सरकार किसानों को काफी मदद कर रही है। जिसको लेकर आज मंथन किया गया।

इसमें वैभव, पंकज जी, रामबदन यादव, संजीव श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा आशुतोष गुप्ता पंकज मिश्रा सुमित सिंह गोलू सिंह व दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन