आरएसएस द्वारा धूमधाम से मनाया जायेगा रक्षाबंधन का त्योहार


29 अगस्त की सायँ बापू भवन टाउन हाल में होगा कार्यक्रम
बलिया। पूरे देश में वर्ष में आरएसएस द्वारा अधिकृत रूप मनाए जाने वाले छह उत्सवों में से एक रक्षाबंधन उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया द्वारा शहर के बापू भवन टाउन हाल में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा।

यह जानकारी जिला कार्यवाह हरनाम ने देते हुए बताया कि रक्षाबंधन उत्सव की पूर्व संध्या पर यानि 29 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को सायँ 4:30 बजे बापू भवन टाउन हाल में कार्यक्रम आयोजित है। जिसके मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री मिथिलेश नारायण जी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कदम चौराहा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रभारी बहन बी.के.सुमन करेंगी। जिला कार्यवाह हरनाम ने सभी से निवेदन किया है कि इस अवसर पर सभी लोग सपरिवार आमंत्रित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन