चौकी प्रभारी का विदाई समारोह संपन्न


गिरिजेश कुमार सिंह बने नए ओकडेनगंज चौकी प्रभारी
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा हुए उपनिरीक्षको के तबादलों में आज ओकडेनगंज  चौकी प्रभारी एके त्रिपाठी का तबादला बैरिया थाने में एसएसआई के पद पर हुआ है।

शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह के देखरेख में रविवार को विदाई समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान ए के त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह के साथ अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। वही नई इंचार्ज गिरिजेश कुमार सिंह ओकडेनगंज चौकी प्रभारी होंगे। नए चौकी प्रभारी ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना होगा। इस मौके पर असगर अली, आसीफ खान, जमाल पत्रकार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा