सुरेंद्र साहनी के यहां लगा निः शुल्क शिविर


कहा: निरंतर लोगों के बीच करता रहूंगा सेवा
बलिया। शहर के जापलिनगंज यारपुर बेदुआ के समीप सुरेंद्र साहनी (पानी वाले) के यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत शांति देवी नेत्रालय के द्वारा आंख का निःशुल्क शिविर लगाया गया। 

उन्होंने बताया कि कैंप लगवाने का मेरा मकसद है कि हमारे वार्ड में बहुत ही गरीब लोग हैं और उनकी सेवा करना मेरा कर्तव्य है और मैं निरंतर अपनी सेवा लोगों के बीच करता रहूंगा। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने ऐसी ऐसी योजनाएं चला रहे हैं। साथ ही इस हॉस्पिटल के सारे स्टाफ को भी धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉक्टर हरिलाल, कैप प्रबंधक रियाजुक अंसारी, चौबे जी, राहुल मिश्रा पंकज अमन गोलू सुनील अमित राहुल आशुतोष व दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन