Friday, July 21, 2023

राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर गोंडवाना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन


भाजपा सरकार बर्खास्त करने की मांग का राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बलिया। देश में आदिवासी, दलित, निर्बल, कमजोर वर्ग के ऊपर आये दिन हो रहे अत्याचार, अन्याय, शोषण, उत्पीड़न की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रहीं हैं। मणिपुर में आदिवासी कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमायें जाने की घटना से विश्व पटल पर भारत की छवि धूमिल हुई हैं। 
मणिपुर में पिछले दो माह से हिंसा की घटनाएं घटित हो रहीं हैं और वहा की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था लागू करने में आदिवासियो की सुरक्षा करने में अक्षम साबित हो हो रही है। इतना ही नहीं भाजपा शासन अन्य राज्यों में भी आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर है। सीधी जिले में एक आदिवासी के सर पर पेशाब करने की घटना सामने आई। मंडला जिले के बिछिया स्कूल में आदिवासी छात्र को बोतल में पेशाब पिलाई गई। इंदौर में दलित आदिवासी समाज के दो युवकों को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा गया। सागर जिले में भी दलित लोगों को निर्वस्त्र बंधक बनाकर पिटाई की गई। शिवपुरी जिले में दलित युवक को मैला खिलाया गया। भाजपा शासित राज्यों में आए दिन आदिवासियों पर बढ़ते हमले अत्याचार को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति जी को भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त कर देश में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

21 जुलाई 2023 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज(आईपीएस ) के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बलिया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को बर्खास्त करो, आदिवासियो पर अत्याचार बन्द करो प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ईस्तीफा दो। राष्ट्रपति शासन लागू करो के जोरदार नारे लगायें तथा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। पत्रक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लिया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द गोंडवाना, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, जिला उपाध्यक्ष सूचित गोंड, सुदेश कुमार मंडावी, कन्हिया गोंड, रामचन्द्र गोंड, कृष्णा कुमार गोंड, दीपू गोंड, सचिन गोंड, महेन्द्र गोंड उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...