वृक्षारोपण के लिए समर्पित एक सेवानिवृत्त कर्म योगी शिक्षक

काशी से शिव के प्रसाद रूप में ला लगाया पाकड का पौधा
चिलकहर (बलिया)। प्रायः लोग सरकारी सेवा निवृत्ति के बाद बुढ़ापे में सामाजिक कार्यो से विरत हो सुख पूर्वक जीवन यापन करना पसन्द करते हैं। वही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने कर्मठता आचरण कार्यो से समाज का मार्ग प्रशस्त कर कर्म करने के लिए अनुप्रेरित करते हैं।
ऐसे ही एक शख्सियत है न्याय पंचायत नगपुरा के ग्राम पंचायत पाण्डेयपुर निवासी एवं आई टी आई बलिया के शिक्षक पद से रिटायर्ड पारस नाथ सिंह। श्री सिंह 83-84 वर्ष की अवस्था में भी एक कर्म योगी की भूमिका में  ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर नित्य क्रिया से निवृत्त हो योगासन से अपने दिनचर्या का शुभारंभ कर अपने भूखण्ड में वृक्षारोपण एवं अनुरक्षण में व्यस्त रहते हैं।

श्री सिंह के कर्तव्य परायणता के चलते यह भूखण्ड आज नाना प्रकार के फूल, फलदार वृक्ष, शीशम, सागौन, नीम, महुआ, पीपल अन्य विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों वृक्षों से आच्छादित हो भूभाग को हरा भरा सुरभित सुसज्जित हो पर्यावरण संरक्षण कर रहा है। जो प्रधान मंत्री के वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 में सक्रिय सहयोग है। लोग प्रशंसा कर कर्म योगी के कर्तव्य निष्ठा को नमन कर रहे हैं।
रिपोर्ट: गोपीनाथ चौबे

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन