चंद्रशेखर विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से योग शिविर का हुआ आयोजन


हर घर आंगन योग के संदेश को भी पहुंचाया
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से योग शिविर आयोजित किया गया जिसमे एनएसएस प्रभारी डॉ० लाल विजय सिंह के साथ अनेकों छात्रों ने बढ़ चढ़ कर योग शिविर में प्रतिभाग कर जन मानस में जागरूकता फैलाई और हमारे देश में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के सपनो को साकार करते हुए हर घर आंगन योग के संदेश को भी पहुंचाया। 

साथ ही योग के विभिन्न आसनों को करते हुए उसके दैनिक जीवन में महत्व को भी समझा और जाना की किस प्राणायाम से क्या लाभ मिलता है और ये किन किन बीमारियों में कारीगर है। साथ ही यह भी संकल्प लिया की योग को अपनी जीवन शैली में अपना कर जीवन को स्वस्थ बनाएंगे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा