अब गैर पंजीकृत उद्यमियों का भी होगा पांच लाख का दुर्घटना बीमा


यूपी सरकार के व्यापारियों के हित मे निर्णय पर व्यापारियों में हर्ष
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तीन दशक से व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से करती रही है। कल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कैबिनेट की बैठक में व्यापारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मांगों पर मुहर लगाया है। प्रथम 29 जून को "व्यापारी कल्याण दिवस" की घोषणा दूसरा गैर पंजीकृत उद्यमियों को ₹500000 का दुर्घटना बीमा देने की घोषणा की है। यदि व्यक्ति अपंग है स्थाई रूप से तो उसको भी ₹500000 का दुर्घटना बीमा मिलेगा। 

इस फैसले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल, उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, जिला अध्यक्ष प्रयाग चौहान, जिला महामंत्री विनोद वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष  दुर्गा प्रसाद, महामंत्री लक्ष्मण गुप्ता, कोषाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष काशीनाथ वर्मा, नगर अध्यक्ष सागर सिंह नागेंद्र, शिव शंकर वर्मा आदि बहुत सारे लोगों ने हर्ष प्रकट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी